Delhi High Court JJA Admit Card 2026 OUT: दिल्ली हाई कोर्ट ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA)/रेस्टोरर (ओपन) परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 22 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे अपनी आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in से दिल्ली हाई कोर्ट JJA एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक स्वीकार किए गए थे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण ध्यान से जांच लें और परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
DHC JJA Admit Card 2026 Download Link [Active]
दिल्ली हाई कोर्ट (DHC), नई दिल्ली ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) / रेस्टोरर पदों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड का लिंक जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने एनरोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्म तिथि का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करके अपने हॉल टिकट देख सकते हैं।
| Delhi High Court JJA Admit Card 2026 Link |

DHC JJA Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना डीएचसी जेजेए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर “Download Delhi High Court JJA Admit Card 2026” लिखा हुआ लिंक पर क्लिक करें।
-
अब उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें। और सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऐसा करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करें, और प्रिंट आउट निकाल लें।
दिल्ली हाई कोर्ट JJA एडमिट कार्ड 2026 पर उल्लिखित जानकारी
दिल्ली हाई कोर्ट JJA एडमिट कार्ड 202 डाउनलोड करने के बाद, उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करना चाहिए। किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर, उन्हें तुरंत संबंधित अधिकारियों से शिकायत करनी चाहिए।
-
उम्मीदवार का नाम
-
परीक्षा का नाम
-
परीक्षा तिथि
-
हाल की फोटो
-
लिंग (पुरुष/महिला)
-
रोल नंबर
-
परीक्षा का समय
-
परीक्षा की अवधि
-
परीक्षा के लिए ज़रूरी निर्देश
Comments
All Comments (0)
Join the conversation