RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस बार बोर्ड मार्च 2026 में ही परिणाम घोषित करने की तैयारी में है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। RBSE बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, रिजल्ट 20 मार्च तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है और कॉपियों की जांच का काम लगभग पूरा हो चुका है।
इस बार नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाला है, इसलिए बोर्ड रिजल्ट जल्दी जारी कर रहा है। इसके अलावा, अगले साल से राजस्थान 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी—फरवरी और मई में। इस साल लगभग 10 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी है, जिनका इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके आसानी से RBSE 10वीं की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026
Rajasthan Board 10th Result 2026 Kab Aayega?
राजस्थान बोर्ड (RBSE) 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। ताजा जानकारी के अनुसार, बोर्ड 20 मार्च 2026 को रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। लेकिन बोर्ड ने सही और सटीक समय की घोषणा नही की है। बोर्ड सचिव के अनुसार, कॉपियों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है, इसलिए रिजल्ट जारी करने की तिथि की घोषणा कभी भी हो सकती है। छात्र को सलाह दी है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर बनाएं रखें।
RBSE 10th Result 2026 Official Website
रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपने रोल नंबर का उपयोग करके राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 ऐसे करें चेक
छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं।
-
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर Secondary Exam Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
आपके सामने एक लॉगिन पेज ओपन होगा
-
जहां मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
-
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
Rajasthan Board 10th Result: कक्षा 10 की परीक्षा पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए?
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करना जरूरी है। कुल अंकों (एग्रीगेट) में भी न्यूनतम 33% अंक होने चाहिए। अगर किसी छात्र के 1 या 2 विषयों में 33% से कम अंक आते हैं, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका मिलेगा।
पिछले साल कब आया था राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट
पिछले साल 2025 में RBSE 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 29 मई को जारी हुआ था, जिसमें कुल 93.60% छात्र पास हुए थे। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 93.16% और लड़कियों का 94.08% रहा। कुल 10,71,460 छात्रों में से 5,46,370 ने फर्स्ट डिविजन, 3,76,774 ने सेकेंड डिविजन और 79,519 छात्रों ने थर्ड डिविजन में सफलता हासिल की थी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation