IDBI JAM Last Date 2026: भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 है। इसके तहत जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड ‘O’) और असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-ए) के कुल 1300 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अभी तक जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है। उनके पास कल तक आखिरी मौका है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने वाले ग्रेजुएट्स IDBI की ऑफिशियल वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IDBI JAM Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक
आईडीआईएम में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य पदों के लिए अभी तक आवेदन न करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ऑनलाइन आवेदन लिंक | |
| आईडीबीआई बैंक असिस्टेंट मैनेजर ऑनलाइन आवेदन लिंक |
IDBI JAM Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
भारतीय औद्योगिक विकास बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिसे ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) |
| पद का नाम | जूनियर असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य पद |
| रिक्त पदों की संख्या | 1300 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंति तिथि | 19 मार्च 2025 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.idbi.bank.in |
IDBI JAM Recruitment 2026 Eligibility Criteria
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आुय में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।
IDBI JAM Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
IDBI बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य पद हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले IDBI बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाएं।
-
IDBI JAM Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
ये भी पढें: UPPSC PCS Mains Exam Date 2026: यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स परीक्षा 2026 की तिथि घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Comments
All Comments (0)
Join the conversation