BPSC 33rd Judicial Services Online Form 2026: सिविल जज बनने का मौका, फौरन bpsc.bihar.gov.in करें 173 पदों पर Apply

Last Updated: Mar 18, 2026, 11:44 IST

BPSC Judicial Services 2026: बिहार सिविल जज के 173 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। इच्छकु उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से तुरंत आवेदन कर सकते हैं।

BPSC 33rd Judicial Services Online Form 2026
BPSC 33rd Judicial Services Online Form 2026

BPSC Judicial Service Civil Judge Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से बिहार 33वीं सिविल जज परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानि 18 मार्च, 2026 समाप्त होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन पूरा नहीं किया है, वे आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

यह आवेदन बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 फरवरी, 2026 को शुरू की गई थी।

BPSC 33rd Judicial Service Civil Judge Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन  

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज समाप्त होने जा रही है। यह आवेदन कुल 173 सिविल जज (Judicial Division) के पदों पर भर्ती के लिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने का मन बना रहे हैं, तो उन्हें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तुरंत पूरी करने की सलाह दी जाती है।  

BPSC 33rd Judicial Service Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

33वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा निकाले गए पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 23 फरवरी को जारी किय गए थे, जिसकी अंतिम तिथि आज समाप्त होने जा रही है। उम्मीदवार अन्य महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं।

परीक्षा 

33वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा

भर्ती प्राधिकरण का नाम

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

पद का नाम 

सिविल जज ( जूनियर डीविजन)

पदों की संख्या 

173

विज्ञापन संख्या 

12/2026

ऑनलाइन आवेदन अंतिम  तिथि 

25 फरवरी से 18 मार्च, 2026

शैक्षणिक योग्यता 

लॉ डिग्री 

चयन प्रक्रिया 

प्रीलिम्स, मुख्य और इंटरव्यू

ऑफिशियल वेबसाइट 

bpsc.bihar.gov.in 

BPSC 33rd Judicial Service Recruitment 2026: आवेदन लिंक 

नोटिफिकेशन के अनुसार, जनरल कैटेगरी के लिए 69 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 17, अनुसूचित जाति 28, अनुसूचित जनजाति 2, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36 और पिछड़ा वर्ग के 21 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 

बीपीएससी 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

बीपीएससी 33वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा डायरेक्ट आवेदन लिंक 

BPSC 33rd Judicial Service Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, विज्ञापन संख्या 12/2026 (33rd Bihar Judicial Service) पर जाएं।

  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन कर फॉर्म भरें।

  4. मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें। 

  5. अब फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

  6. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 18, 2026, 11:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News