KVS Admission 2026: कक्षा 1 से 9 और 11 के एडमिशन की नोटिफिकेशन जल्द होगी जारी, kvsangathan.nic.in से ले अपडेट्स

Akshara Verma
Last Updated: Mar 18, 2026, 12:15 IST

KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 9 और 11 में प्रवेश के लिए ऑफिशियस नोटिफिकेशन जल्द ही जारी की जाएगी। फिर, छात्र और पेरेंट्स एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

KVS Admission 2026 Notification Expected Soon
KVS Admission 2026 Notification Expected Soon

देश के सबसे प्रतिष्ठित स्कूली संस्थानों में से एक, केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जल्द ही KVS एडमिशन 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने की उम्मीद है। एडमिशन प्रक्रिया कक्षा 1 से 9 और कक्षा 11 के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी, जो पेरेंट्स अपने बच्चों का केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन कराना चाहते हैं, वे एडमिशन प्रक्रिया की डिटेल्ड जानकारी यहां देख सकते हैं। 

केंद्रीय विद्यालय संगठन देशभर के केंद्रीय विद्यालयों का संचालन करता है, इसलिए हर साल बड़ी संख्या में पेरेंट्स अपने-अपने बच्चों के लिए टाइम के अनुसार रजिस्टर करते हैं। कक्षा 1 से 9 और 11 के लिए ऑफिशियल नोटिस जारी होने के बाद इस बार भी देशभर से भारी संख्या में रजिस्ट्रेशन आने की उम्मीद की जा रही है।

केवीएस में प्रवेश ऑनलाइन माध्यम से होंगे। अभिभावकों और संरक्षकों को आधिकारिक अधिसूचना में दी गई जानकारी के अनुसार आवेदन जमा करने होंगे। उम्मीद है कि केवीएस प्रवेश अधिसूचना 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। 

KVS के लिए ऑनलाइन होगी रजिस्ट्रेशन 

केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। इसमें छात्रों के पेरेंट्स को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। कक्षा 1, 9 और 11 में एडमिशन सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। इस संबंध में पूरी जानकारी जारी होने वाले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

रिजरवेशन पॉलिसी पहले की तरह ही रहने की उम्मीद की जा रही है, जिसमें SC, ST, OBC और EWS कैटेगरी को आरक्षण मिलेगा। इसके अलावा, स्थानांतरणीय केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी।

KVS Admission 2026-27: संभावित महत्वपूर्ण डेट्स 

एडमिशन प्रक्रिया की घोषणा के साथ ही पेरेंट्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड से रजिस्ट्रेशन करने का मौका मिलेगा। KVS एडमिशन के बारे में सभी डिटेल्स के लिए नीचे दी गई टेबल से संभावित शेड्यूल देख सकते हैं। 

इवेंट  संभावित डेट
ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होना मार्च 2026 (तीसरा सप्ताह)
कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू मार्च 2026 के अंत तक
कक्षा 2 से ऊपर (9वीं तक) रजिस्ट्रेशन अप्रैल 2026
प्रथम प्रोविजनल चयन सूची (कक्षा 1) अप्रैल 2026
कक्षा 11 के लिए रजिस्ट्रेशन 10वीं के रिजल्ट के 10 दिनों के भीतर

KVC Admission Age Limit: कक्षा अनुसार आयु सीमा 

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आयु सीमा का निर्धारण 31 मार्च 2026 के आधार पर किया जाएगा। नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत कक्षा 1 के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष अनिवार्य है।

  • कक्षा 1: न्यूनतम 6 वर्ष और अधिकतम 8 वर्ष।
  • कक्षा 2: न्यूनतम 7 वर्ष और अधिकतम 9 वर्ष।
  • कक्षा 9: न्यूनतम 13 वर्ष और अधिकतम 15 वर्ष।
  • नोट: दिव्यांग बच्चों को अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट दी जाती है।

जरूरी दस्तावेज 

केंद्रीय विद्यालय संगठन में 2026 के एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म जल्द ही उपलब्ध होंगे। रजिस्ट्रेशन जमा करते समय, पेरेंट्स को सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इन जरूरी दस्तावेजो के बारे में जानने के लिए नीचे देखें। 

  1. जन्म प्रमाण पत्र: 
  2. पासपोर्ट साइज फोटो: 
  3. निवास प्रमाण पत्र: 
  4. कैटेगरी प्रमाण पत्र:
  5. सर्विस सर्टिफिकेट: 
  6. ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC): 

एडमिशन की प्रक्रिया: कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

KVS में एडमिशन की प्रक्रिया को दो हिस्सों में बांटा गया है:

  • कक्षा 1 के लिए: इसके लिए पूरी तरह से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है। पेरेंट्स को KVS की ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। चयन लॉटरी सिस्टम के आधार पर होता है।
  • कक्षा 2 से 9वीं तक: इन कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन मोड से किए जाते हैं। यदि संबंधित विद्यालय में सीटें खाली होती हैं, तभी नोटिफिकेशन निकाला जाता है।
  • कक्षा 9 के लिए एंट्रेंस एग्जाम: 9वीं कक्षा में एडमिशन के लिए अक्सर विद्यालय स्तर पर एक एंट्रेंस एग्जाम आयोजित की जाती है।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 18, 2026, 12:15 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News