Rajasthan Board 5th-8th Result 2026: राजस्थान 5वीं-8वीं का रिजल्ट कल जारी होने की उम्मीद; डायरेक्ट लिंक rajpsp.nic.in

Akshara Verma
Last Updated: Mar 23, 2026, 17:53 IST

RBSE द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट कल किसी भी समय rajpsp.nic.in पर जारी कर दिया जायेगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर रोल नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक के लिए यहां बने रहें।

Rajasthan Board 5th-8th Result 2026
Rajasthan Board 5th-8th Result 2026

Rajasthan Board 5th-8th Result 2026: राजस्थान के लाखों छाओं के लिए एक बड़ी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 5वीं और 8वीं के एग्जाम का रिजल्ट कल, 24 मार्च 2026 को घोषित करने की तैयारी में है।

शिक्षा विभाग के सूत्रों और ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड ने आंसर-की के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है। अब बस कुछ ही घंटों में रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।

दोनों कक्षाओं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, बोर्ड अध्यक्ष व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जारी किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी होते ही rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर आप सभी को रिजल्ट देखने को मिलेगा।

राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी मुख्य अपडेट्स 

RBSE 5वीं और 8वीं के रिजल्ट से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इंवेट  इंपोर्टेंट डिटेल्स 
बोर्ड का नाम राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) / शिक्षा विभाग
कक्षा 5वीं और 8वीं
एग्जाम की डेट (8वीं) 19 फरवरी से 4 मार्च 2026
एग्जाम की डेट (5वीं) 20 फरवरी से 5 मार्च 2026
रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट 24 मार्च 2026
ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in / rajpsp.nic.in

ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें? 

छात्र 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने-अपने रिजल्ट को देख सकते हैं। छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से रिजल्ट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. ऑफिशियल पोर्टल rajshaladarpan.nic.in और वेबसाइट rajpsp.nic.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर आपको "RBSE Class 5th Result 2026" या "RBSE Class 8th Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें। साथ ही, सभी छात्र अपनी कक्षा के अनुसार लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रोल नंबर और जिला चुनना होगा। साथ ही, जन्म तिथि को भी फिल करें। 
  4. सभी जानकारी भरने के बाद 'Submit' या 'Search' बटन पर क्लिक करें। 
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे भविष्य के लिए PDF में सेव कर लें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 23, 2026, 17:53 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News