BSEB 12th Result 2026 Sakshi Kumari: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com पर 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। छात्र रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार रिजल्ट में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 26 में से 19 लड़कियों नेे टॉप किया है। इनमें सीतामढ़ी के मेजरगंज की साक्षी कुमारी ने 479 अंक (95.80 प्रतिशत) हासिल कर कीर्तिमान रचने का काम किया। बेेटी की तरक्की होने से आज मां-बाप की आंखों में खुशी के आंसू है।
कौन है साक्षी कुमारी?
साक्षी कुमारी का जन्म बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज में हुआ। वह बेहद साधारण परिवार से आती है। उनके पिता का नाम दिनेश कुमार सुधा है, जो दूध बेचने का काम करते हैं। उनकी माता परिवार की जिम्मेदारी संभालती है। सीमित संसधानों के बावजूद परिवार ने साक्षी को हमेशा पढ़ाई के लिए मोटिवेट किया। साक्षी के पिता बताते हैं कि बेटी पढ़ाई में शुरू से ही होशियर रही है। वह अपने जीवन में अनुशासन को हमेशा महत्व देती है। साक्षी का बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में दूसरा स्थान से घर और पूरे गांव में खुशी का माहौल है, जो मेहनत करने वालों के लिए एक मिसाल बनकर उभरी है।
साक्षी कुमारी रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ती थी
बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल करने वाली साक्षी कुमारी ने सफलता के इस मुकाम को पाने के लिए लगातार मेहनत की। मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटी। वह सेल्फ स्टडी के साथ-साथ ऑनलाइन पढ़ाई का सहारा लेती थी। रोजाना 7 से 8 घंटे की पढ़ाई करना उनकी आदत में शामिल था। साक्षी कभी अपने लक्ष्य से नहीं भटकी, जिसका रिजल्ट आज हम सभी के सामने हैं।
ये भी पढ़ें: BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, 19 छात्राओं ने किया टॉप
Comments
All Comments (0)
Join the conversation