SSC JE Final Answer Key 2026: एसएससी जेई फाइनल उत्तर कुंजी ssc.gov.in जारी, रिस्पांस शीट PDF डाउनलोड करें

Last Updated: Mar 23, 2026, 19:17 IST

SSC JE Final Answer Key 2026: एसएससी की ओर से जेई आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

SSC JE Final Answer Key 2026
SSC JE Final Answer Key 2026

SSC JE Final Answer Key 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) पेपर 1 की आंसर की जारी कर दी गई है। आयोग ने जूनियर इंजीनियर प्रश्न पत्र सहित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके लिंक पर जाकर अपनी अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

SSC JE Final Answer Key 2026: डाउनलोड लिंक 

जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026 आंसर की आज यानि 23 मार्च को जारी कर दी गई है। आयोग की ओर से उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह लिंक 6 अप्रैल, 2026 तक वेबसाइट पर एक्टिव रहेगा। आपकी सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिया गया है।

एसएससी जेई फाइनल आंसर की 2026 पीडीएफ

यहां से डाउनलोड करें

SSC JE Final Answer Key 2026: हाइलाइट्स

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से लॉग इन करके अपनी अंतिम उत्तर कुंजी सह प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने 06.03.2026 को जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2025 (पेपर-I) का परिणाम घोषित कर दिया है। एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 अभियान की मुख्य बातें नीचे दी गई हैं।

विवरण

जानकारी 

संगठन

कर्मचारी चयन आयोग 

पोस्ट नाम

जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 

अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि 

23 मार्च, 2026

आवश्यक प्रमाण पत्र 

रोल नंबर और पासवर्ड

आधिकारिक वेबसाइट

https://ssc.gov.in/

SSC JE Final Answer Key 2026: जेई आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

एसएससी जेई आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर, SSC JE Final Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. प्रश्न पत्र और आंसर की डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

  5. पासवर्ड दर्ज करने के बाद पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  6. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 23, 2026, 19:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News