किस फसल को ‘गरीबों का दोस्त’ कहा जाता है, जानें यहां

Last Updated: Jun 30, 2026, 12:37 IST

भारत में विभिन्न फसलों का उत्पादन होता है। हालांकि, इनमें एक फसल ऐसी भी है, जो कि पोषण से भरपूर  और आम लोगों की पहुंच तक है। इस फसल को ‘गरीबों का दोस्त’ भी कहा जाता है। कौन-सी है यह फसल, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

कृषि
कृषि

भारत में विभिन्न फसलों का उत्पादन होता है। इस कड़ी में यहां रबी, खरीफ और जायद फसलें हैं, जिनकी मौसम के हिसाब से खेती की जाती है। हालांकि, इनमें एक फसल ऐसी भी है, जिसे ‘गरीबों का दोस्त’ भी कहा जाता है। इस फसल की खास बात यह है कि यह आम आदमी की पहुंच तक है और पोषण से भरपूर है। इस लेख में हम इस फसल के बारे में विस्तार से जानेंगे।

किस फसल को कहा जाता है ‘गरीबों का दोस्त’

अब हम यह जान लेते हैं कि किस फसल को ‘गरीबों का दोस्त’ कहा जाता है। आपको बता दें कि आलू को यह उपाधि दी गई है। आलू बीते 300 वर्षों से भारतीय कृषि में महत्त्वपूर्ण फसल है और किसानों के लिए एक स्थिर आय का स्रोत बनी हुई है। यह एक सस्ती फसल है, जिसकी खेती करना और खरीदना, महंगा नहीं है। यही वजह है कि इसे ‘गरीबों का दोस्त’ कहा जाता है।

आलू में क्या-क्या पाया जाता है 

अब हम यह जान लेते हैं कि आलू में क्या-क्या पाया जाता है? आलू पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसमें 20.6 फीसदी कार्बोहाइड्रेट, 2.1 फीसदी प्रोटीन, 0.3 फीसदी फैट, 1.1 फीसदी कच्चा फाइबर और 0.9 फीसदी राख होती है। इसके अलावा आलू में विटामिन सी और बी1 जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। वहीं, आलू के अंदर ट्रिप्टोफेन, ल्यूसीन और आइसोल्यूसीन जैसे अमीनो एसिड भी मौजूद होते हैं। इससे आलू ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत बनता है। 

आलू उत्पादन में भारत का क्या स्थान है

यहां यह भी जानना जरूरी है कि आलू उत्पादन में भारत का क्या स्थान है, तो आपको बता दें कि पूरी दुनिया में आलू उत्पादन में भारत दूसरे पायदान पर आता है। 

कैसी मिट्टी में होती है आलू की खेती 

आलू को लेकर एक खास बात यह है कि यह किसी भी प्रकार की मिट्टी में उगाया जा सकता है। हालांकि, मिट्टी ढीली हो और इससे आसानी से पानी निकल जाए। वहीं, आलू को उगाने के लिए बहुत अधिक संसधानों की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि इसे सीमित संसाधनों में उगाया जा सकता है। यही वजह है कि इसे छोटे से लेकर बड़े किसान कृषि के लिए प्रमुखता पर रखते हैं।

खाने के अलावा कहां होता है आलू का उपयोग 

आलू का प्रयोग सिर्फ खाने में नहीं होता है, बल्कि इसका उपयोग कॉस्मेटिक्स, पैकेजिंग मैटिरियल, बायोफ्यूल उत्पादन व इससे निकलने वाले स्टार्च का उपयोग कागज और कपड़ा उद्योग में किया जाता है। 

आलू को होने वाले रोग 

आलू को होने वाला प्रमुख रोग झुलसा है। इसके अलावा बैक्टिरियरल विल्ट, काली पपड़ी, कॉमन स्कैब, पोटेटो मोसेक आदि प्रमुख रोग हैं। आपको बता दें कि आलू भारतीय फसल नहीं है, बल्कि यह दक्षिण अमेरिका से भारत पहुंची थी।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 30, 2026, 12:37 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News