बिना नंबर शेयर या सेव किये ऐसे कर सकते है व्हाट्सऐप चैट, बस करना होगा यह काम
WhatsApp पर आप अब किसी नंबर सेव किये बिना उससे चैट कर सकते है, बता दें कि हाल ही में व्हाट्सऐप एक नया फीचर लेकर आया है, जिसके तहत आपको बस एक यूजरनेम शेयर करना होगा जिसके बाद आप आसानी से चैटम कर सकते है।
आज के टेक्नोलॉजी के दौर में हर दिन कोई न कोई नया अपडेट देखने को मिलता रहता है, जो यूजर के एक्स्पेरिंस को और भी बेहतर बनाता जा रहा है. इसी कड़ी में मेटा का मैसजिंग ऐप व्हाट्सऐप एक नया फीचर लेकर आया है. जिसके तहत बिना नंबर सेव किए चैट करना काफी आसान हो गया है।
इसका मतलब है कि आप किसी से बातचीत शुरू कर सकते हैं, बिना उसका नंबर अपने फोन कॉन्टैक्ट में सेव किए। व्हाट्सऐप के इस नए फीचर में लोग फोन नंबर की जगह यूज़रनेम, लिंक या इनवाइट के जरिए जुड़ते हैं, जिससे आपकी पर्सनल डिटेल्स ज्यादा सुरक्षित रहती है।
क्या खास है इस नए फीचर में
WhatsApp के इस ऑप्शनल यूज़रनेम फ़ीचर के मदद से आप अपना फ़ोन नंबर बताए बिना दूसरों से चैट कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस हफ़्ते से, आप अपना यूनिक हैंडल रिज़र्व कर सकते हैं। आप ऐप के लेटेस्ट वर्शन पर अपडेट करके और इन स्टेप्स को फ़ॉलो करके अपना यूज़रनेम रिज़र्व कर सकते हैं.
अभी क्यों रिजर्व करना है यूजरनेम?
दुनिया में व्हाट्सऐप यूजर की संख्या को देखते हुए आपको पहले से ही एक यूनिक यूजरनेम रिज़र्व कर लेना है ताकि बाद में आपके पसंद का यूजरनेम मिले या न मिले. इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर अकाउंट सेक्शन से यूजरनाम क्रिएट कर सकते है. अकाउंट बनाते समय ऐसा यूज़रनेम रखें जो आपकी निजी पहचान को ज्यादा उजागर न करे।
कैसे काम करती है चैट सर्विस
चैट शुरू करना: यूज़र्स आपको बिना जानकारी के नहीं ढूंढ सकते। चैट शुरू करने के लिए, किसी को आपका सही और पूरा यूज़रनेम टाइप करना होगा।
प्राइवेसी: जो लोग आपसे सिर्फ़ आपके यूज़रनेम के ज़रिए संपर्क करते हैं, उनसे आपका मोबाइल नंबर छिपा रहेगा।
कस्टमाइज़ेशन: यूज़रनेम 3 से 35 कैरेक्टर लंबे होने चाहिए और उनमें सिर्फ़ अक्षर, नंबर, पीरियड और अंडरस्कोर हो सकते हैं।
PIN कीज़: WhatsApp ऑप्शनल "यूज़रनेम कीज़" भी ला रहा है, जिसके तहत आपको मैसेज करने वाले व्यक्ति के पास कांटेक्ट के लिए आपकी खास की (key) होनी चाहिए।
कैसे शुरू करें चैट
ऐप खोलें
सामने वाले का यूज़रनेम या चैट लिंक डालें
जरूरत पड़ने पर नंबर डालें, लेकिन सेव न करें
चैट ओपन करें और मैसेज भेज दें
अपनी प्राइवेसी का रखें ध्यान
हमेशा ऐप की प्राइवेसी सेटिंग्स को सही रखें। साथ ही प्रोफाइल कंट्रोल करें और कॉन्टैक्ट सिंक जैसी सुविधाओं को तभी ऑन करें जब जरूरत हो। ऐसे में आप जल्दी से अपना एक यूनिक यूजरनेम रिज़र्व कर लें.
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.