AKTU Result 2026 OUT: एकेटीयू यूजी-पीजी समेस्टर रिजल्ट aktu.ac.in पर जारी, ये रहे डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप्स

Last Updated: Jun 30, 2026, 12:04 IST

AKTU Result 2026: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), लखनऊ ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (BArch) के 10वें समेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

AKTU Result 2026
AKTU Result 2026

 AKTU Result 2026: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), लखनऊ ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट aktu.ac.in पर बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (BArch) के 10वें समेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 07 मई 2026 से 11 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी। यूनिवर्सिटी ने मास्टर ऑफ फार्मेसी (M.Pharm) के चौथे सेमेस्टर का भी रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल्स रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के 10वें सेमेस्टर और मास्टर ऑफ फार्मेसी (M.Pharm) के चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें निहित जानकारी को चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर यूनिवर्सिटी से संपर्क किया जा सकता है।

AKTU One View Result 2026 - हाइलाइट्स

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के 10वें सेमेस्टर और मास्टर ऑफ फार्मेसी (M.Pharm) के चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विवरण 

जानकारी 

यूनिवर्सिटी का नाम  

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU)

कोर्स का नाम 

बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (BArch) के 10वें समेस्टर

परीक्षा की तिथि 

07 मई 2026 से 11 जून 2026 के बीच आयोजित

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

29 जून 2026 

मास्टर ऑफ फार्मेसी (M.Pharm) के चौथे सेमेस्टर के रिजल्ट की तिथि 

29 जून 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

aktu.ac.in 

AKTU Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर पांच साल का कोर्स है और एक साल में 2 सेमेस्टर होते हैं। इस कोर्स का अंतिम सेमेस्टर 10वां होता है। बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर कोर्स उन उम्मीदवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है, जो पीजी, हायर स्टडी और प्लेसमेंट की तैयारी कर रहे हैं। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एकेटीयू की ऑफिशियल वेबसाइट aktu.ac.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • AKTU Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

AKTU Result 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) के बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (BArch) के 10वें समेस्टर और मास्टर ऑफ फार्मेसी (M.Pharm) के चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें निहित उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषय कोड और अंकों को को ध्यानपूर्वक चेक करें। इसके बाद यूनिवर्सिटी जल्द ही प्रोविजनल डिग्री जारी करेगी, जिसे डाउनलोड करने के बाद भविष्य के लिए अपने सुरक्षित रख लें। इसके अलावा अपने कॉलेज से नो-ड्यूज की प्रक्रिया पूरी करें और माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए जल्द से जल्द अप्लाई कर दें।

ये भी पढ़ें: UPESSC Assistant Professor Interview 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू के लिए शेड्यूल जारी, यहां देखें ऑफिशियल नोटिस

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 30, 2026, 12:04 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News