यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026: upessc.up.gov.in पर जारी होगा UP TGT Result, यहां मिलेगा लिंक

Last Updated: Jun 30, 2026, 12:17 IST

UP TGT Result 2026: यूपी टीजीटी परीक्षा का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी upessc.up.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा के माध्यम से कुल 3539 पदों को भरा जाएगा। 

UP TGT Result 2026
UP TGT Result 2026

UP TGT Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 3539 पदों के लिए आवेदन करने वाले कुल 8,68,531 उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा (विज्ञापन संख्या 02/2022) का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। यह परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर उल्लिखित होंगे जिन्होने लिखित परीक्षा पास की है। एक बार जारी घोषित होने के बाद, उम्मीदवार ऑफिशियल साइट upessc.up.gov.in पर जाकर रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। 

यहां क्लिक करें:- [OUT] UPTET Admit Card 2026 LIVE

यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026- हाइलाइट्स 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) 3 और 4 जून, 2026 को आयोजित परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी परिणाम आने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवार रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

आयोग का नाम

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोगn (UPESSC) 

पद का नाम

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT)

पदों की संख्या

3539

विज्ञापन संख्या

01/2022

परीक्षा तिथि

3 और 4 जून 2026

रिजल्ट की तिथि

जुलाई 2026 (संभावित)

आधिकारिक वेबसाइट

upessc.up.gov.in

UP TGT Result 2026 कब आएगा? 

यूपी टीजीटी का रिज़ल्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। पिछले ट्रेंड्स और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर, रिजल्ट जुलाई 2026 में कभी भी घोषित किया जा सकता है। जारी होने के बाद, कैंडिडेट्स इसे upessc.up.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपी टीजीटी आंसर की 2026 कब जारी हुई थी?

यूपी टीजीटी परीक्षा 3 और 4 जून, 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद, 6 जून, 2026 को आधिकारिक आंसर की जारी की गई, जिससे उम्मीदवार अपने उत्तरों को चेक कर सकें। जो उम्मीदवार आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर के बारे में आपत्ति दर्ज कराना चाहते थे, उन्हें 12 जून, 2026 तक का मौका दिया गया था।

यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी टीजीटी रिजल्ट को आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर यूपी टीजीटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें। 

UP TGT का रिजल्ट आने के बाद आगे क्या होगा? 

रिजल्ट जारी होने के बाद, जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर रिजल्ट PDF में दिए होंगे, वे सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण, यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों का फाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा और DV के आधार पर किया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 29, 2026, 10:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News