UPTET 2026 Admit Card Out: यूपी टीईटी एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Last Updated: Jun 30, 2026, 12:48 IST

UP TET Admit Card 2026 Kaise check karein: UP TET एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए है। सभी छात्र यहां नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड करें। 

UPTET 2026 Admit Card Out: यूपी टीईटी एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड
UPTET 2026 Admit Card Out: यूपी टीईटी एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

UPTET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET 2026) का एडमिट कार्ड आज यानी 30 जून 2026 को जारी कर दिया है, जो भी छात्र इस साल यूपी में सरकारी टीचर बनने के लिए इस एग्जाम में शामिल हो रहे है, वह सभी अब ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPTET Admit Card 2026 को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, पिता का नाम और कैप्चा कोड को फिल करना होगा। यूपीईएसएससी बोर्ड द्वारा UPTET का एग्जाम 2 और 3 जुलाई को दो-दो शिफ्ट्स में आयोजित किया जाएगा। 

UPTET 2026: एग्जाम से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्, और टाइम 

इस बार यूपी टीईटी का एग्जाम 2 जुलाई, 3 जुलाई और 4 जुलाई 2026 को राज्य के अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ एग्जाम का आयोजन दो शिफ्ट्स में किया जाएगा।

एग्जाम और इवेंट 

डेट 

टाइम एंड शिफ्ट 

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

30 जून 2026

लिंक एक्टिवेट 

Paper 2 (कक्षा 6 से 8 - Upper Primary)

02 जुलाई 2026

शिफ्ट 1: 09:30 AM से 12:00 PM


शिफ्ट 2: 02:30 PM से 05:00 PM

Paper 2 (Morning) & Paper 1 (Afternoon)

03 जुलाई 2026

शिफ्ट 1 (Paper 2): 09:30 AM से 12:00 PM


शिफ्ट 2 (Paper 1): 02:30 PM से 05:00 PM

Paper 1 (कक्षा 1 से 5 - Primary)

04 जुलाई 2026

शिफ्ट 1: 09:30 AM से 12:00 PM

UPTET Admit Card 2026 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स 

UPTET एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों को एग्जाम हॉल में इन एडमिट कार्ड को ले जाना जरूरी है। UPTET एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1. UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in या सीधे admitcards.upessc.org पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिए गए ‘Download Admit Card for U.P. Teacher Eligibility Test (UPTET) 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करें। इसके साथ ही अपना नाम/पिता का नाम, जन्म तिथि (DOB) और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को फिल करें। 

4. फिर, एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें। 

UPTET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक: यहां क्लिक करें

एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ छात्रों को एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी और एक काला और नीला बॉलपॉइंट पेन ले जाना अनिवार्य है। साथ ही, एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एग्जाम हॉल में एंट्री के लिए रिपोर्टिंग टाइम एग्जाम शुरू होने से 1 घंटा पहले शुरू हो जाएगा। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 30, 2026, 12:45 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News