UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी आंगनवाड़ी 60000 से अधिक पदों के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका

Last Updated: Jun 30, 2026, 13:31 IST

UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश जिला प्रोग्राम ऑफिसर (उत्तर प्रदेश सरकार) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आगंनवाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन नवंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।   

UP Anganwadi Bharti 2026
UP Anganwadi Bharti 2026

UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश जिला प्रोग्राम ऑफिसर (उत्तर प्रदेश सरकार) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आगंनवाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 60,000 रिक्त पदों को भरा जाना है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जिले-वार नवंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम नवंबर 2026 है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

UP Anganwadi Bharti 2026 ऑनलाइन आवेदन का डायरेक्ट लिंक 

यूपी आंगनवाड़ी के 60000 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। यूपी आंगनवाड़ी के लिए 8 जिलों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें मेरठ, बागपत, कनौज, बिजनौर, कानपुर और ललितपुर जिले शामिल है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु आवेदन लिंक नीचे टेबल में भी दिया गया है। 

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 वर्कर ऑनलाइन आवेदन लिंक 

क्लिक करें 

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 हेल्पर ऑनलाइन आवेदन लिंक 

क्लिक करें 

UP Anganwadi Bharti 2026 - हाइलाइट्स 

यूपी आंगनवाड़ी के 60000 पदों के लिए आवेदन करने हेतु अंतिम तिथि अलग-अलग है। पदों की संख्या भी जिले-वार अलग-अलग है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश जिला प्रोग्राम ऑफिसर (उत्तर प्रदेश सरकार)

पद का नाम 

यूपी आंगनवाड़ी 

रिक्त पदों की संख्या 

60,000 से अधिक 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

नवंबर 2025 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

नवंबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upanganwadibharti.in 

UP Anganwadi Bharti 2026 वैकेंसी डिटेल्स 

यूपी आंगनवाड़ी के 60,000 से अधिक रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन सालव 2025 जारी किया गया था। आप नीचे दी गई टेबल से वैकेंसी के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

जिले का नाम 

ऑनलाइन आवेदन तिथि 

ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 

नोटिस 

पद का नाम 

पदों की संख्या 

मेरठ 

27 जून 2026

17 जुलाई 2026

क्लिक करें

वर्कर 

180

बागपत 

27 जून 2026

16 जुलाई 2026

क्लिक करें

वर्कर

261

कन्नौज 

26 जून 2026

16 जुलाई 2026

क्लिक करें

वर्कर

125

बिजनौर 

25 जून 2026

15 जुलाई 2026

क्लिक करें

वर्कर

268

कानपुर

25 जून 2026

15 जुलाई 2026

क्लिक करें

वर्कर

259

ललितपुर

19 जून 2026

9 जुलाई 2026

क्लिक करें

वर्कर

75

बागपत  

27 जून 2026

16 जुलाई 2026

क्लिक करें

हेल्पर

374

बिजनौर 

25 जून 2026

15 जुलाई 2026

क्लिक करें

हेल्पर

260

UP Anganwadi Bharti 2026 Eligibility Criteria 

यूपी आंगनवाड़ी के 60000 पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं की पासिंग मार्कशीट होना अनिवार्य है। यह पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित है। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। 

UP Anganwadi Bharti 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

यूपी आंगनवाड़ी के 60000 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपी आंगनवाड़ी भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

ये भी पढ़ें: AKTU Result 2026 OUT: एकेटीयू यूजी-पीजी समेस्टर रिजल्ट aktu.ac.in पर जारी, ये रहे डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप्स   

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 30, 2026, 13:31 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News