RRB Section Controller Result 2026: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर CBAT रिजल्ट जारी, शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट की लिस्ट देखें
RRB Section Controller Result 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विज्ञापन संख्या CEN 04/2025 के तहत चयनित होने वाले उम्मीदवारों को DV के लिए शामिल होना होगा।
RRB Section Controller Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीबीएटी रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के रोल नंबर शामिल हैं। यह लिस्ट सीबीटी और सीबीएटी में चयनित होने वाले उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है।
सीबीएटी स्कोर चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। एप्टिट्यूट टेस्ट क्वालिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 42 मार्क्स की आवश्कता होगी।
RRB Section Controller Result 2026 Sarkari Result
जारी नोटिस के अनुसार, आरआरबी ने उम्मीदवारों के लिए CBAT के प्रश्न पत्र, उत्तर कुंजी और अन्य डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार करते समय सीबीटी स्कोर को 70 प्रतिशत और सीबीएटी स्कोर को 30 प्रतिशत वेटेज दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:
| भर्ती बोर्ड | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| विज्ञापन संख्या | CEN 04/2025 |
| सीबीएटी रिजल्ट | जारी |
| डीवी डेट | 11 और 12 जुलाई, 2026 |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
RRB Section Controller Result 2026 pdf download link
आरआरबी की ओर से मेरिट लिस्ट कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT) में प्रदर्शन के आधार पर जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर चयनित लिस्ट में हैं, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सीबीएटी स्कोर डाउनलोड कर सकते हैं।
| आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर रिजल्ट 2026 |
RRB Section Controller Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप नीचे दिए गए हैं।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, RRB Section Controller CBAT Result 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3 लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4 अब रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 उसे डाउनलोड करें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.