ATMA July 2026 Application Form कैसे भरें? आज शाम 5 बजे तक डायरेक्ट लिंक एक्टिव
ATMA 2026 Application Form Last Date: ATMA July एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आज ऑफिशियल वेबसाइट पर सही शाम 5 बजे बंद हो जाएगा। छात्र रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का इस्तेमाल करें। साथ ही, नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की सहायता से रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।
ATMA July 2026 Application Form: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) द्वारा आयोजित किए जाने वाले नेशनल लेवल के एंट्रेंस एग्जाम ATMA (AIMS Test for Management Admissions) 2026 के जुलाई सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज, 30 जून 2026 को शाम 5:00 बजे खत्म हो जाएगी।
जिन छात्रों ने 28 जून 2026 तक रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर दी थी, लेकिन किसी कारणवश अपना फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म पूरा नहीं कर पाए थे, वे आज बिना देरी करे ऑफिशियल वेबसाइट atmaaims.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं। छात्रों के लिए यह सुनहरा मौका आज शाम 5 बजे तक ही खुला है। उसके बाद इस पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा।
ATMA जुलाई 2026 सेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स और शेड्यूल
एटीएमए एग्जाम साल में चार बार यानी फरवरी, मई, जुलाई और अगस्त में आयोजित किया जाता है। छात्र जुलाई सेशन से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
| एग्जाम से जुड़े महत्वपूर्ण इवेंट | महत्वपूर्ण डेट्स |
| रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 06 मई 2026 |
| रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट | 28 जून 2026 (समाप्त) |
| फाइनल रजिस्ट्रेशन/फॉर्म सबमिट करने की लास्ट डेट | 30 जून 2026 (आज शाम 5:00 बजे तक) |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 08 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे) |
| रजिस्ट्रेशन फॉर्म का रीप्रिंट लेने की लास्ट डेट | 11 जुलाई 2026 |
| ATMA 2026 एग्जाम डेट | 12 जुलाई 2026 (दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे) |
| एग्जाम रिजल्ट | 18 जुलाई 2026 |
ATMA 2026 Application Form Direct Link - यहां क्लिक करें
ATMA 2026 रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा करने का आसान स्टेप्स
ATMA 2026 रजिस्ट्रेशन को पूरा करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। साथ ही, फीस भुगतान करने के बाद रजिस्ट्रेशन को ऐसे पूरा करें।
1. ATMA की ऑफिशियल वेबसाइट atmaaims.com पर जाएं।
2. 'Candidate Login' या 'Register for ATMA' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
2. फिर, फीस जमा करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक PID (Personal Identification Number) नंबर आएगा। उस PID नंबर और अपनी जन्मतिथि (DOB) की मदद से लॉगइन करें।
3. फिर, रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी लॉगिन डिटेल्स फिल करें।
4. अपनी पसंद के अनुसार एग्जाम शहर और कॉलेज को चुनें।
5. दिए गए फॉर्मेट में सभी डॉक्यूमेट्स जैसे पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
6. फिर, फॉर्म को एक बार अच्छे से जरूर रीव्यू करें।
7. रजिस्ट्रेशन फॉर्म को 'Submit' करें।
8. फॉर्म को सबमिट करने के बाद एक प्रिंटआउट लें।
पिछले सालो के क्वश्न पेपर को देखते हुए इस एग्जाम के लेवल को 'आसान से मध्यम' यानी Easy to Moderate रहता है। छात्र इस एग्जाम के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें।
यहां भी पढ़े: Rajasthan Khushi Shala Scheme: राजस्थान के 1,500 सरकारी स्कूलों में शुरू हुई 'खुशी शाला', बच्चों का मानसिक तनाव होगा दूर
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.