UP Forest Guard Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी वन रक्षक के ऑनलाइन आवेदन शुरू, पूरी प्रक्रिया जानें

Last Updated: Jun 30, 2026, 15:01 IST

UP Forest Guard Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वनरक्षक पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह आवेदन आज यानी 30 जून, 2026 से शुरू किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आगे लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

UP Forest Guard Recruitment 2026
UP Forest Guard Recruitment 2026

UPSSSC Forest Guard Vacancy 2026: यूपी वनरक्षक व वन्यजीव रक्षक के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। विज्ञापन संख्या (प्रा0अ0प0-2025)/13 के तहत कुल 708 रिक्त पद भरे जाएंगे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नोटिफिकेशन 23 अप्रैल, 2026 को जारी किया था। इसके ऑनलाइन आवेदन आज यानी 30 जून, 2026 से शुरू किए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

UPSSSC Forest Guard Vacancy 2026 Apply Online

ये भर्ती कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष, यूपी के नियंत्रणाधीन वन रक्षक व वन्य जीवरक्षक के 708 पदों के लिए हैं। इसके लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

यूपी वनरक्षक भर्ती 2026

यहां क्लिक करें

UP Forest Guard Vacancy 2026 Last Date: जरूरी डेट

यूपीएसएसएससी वन रक्षक भर्ती के माध्यम से कुल 708 पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे टेबल में दी जरूरी डेट्ल देख सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

डिटेल्स 

जानकारी

नोटिफिकेशन डेट 

23 अप्रैल, 2026 

ऑनलाइन आवेदन /शुल्क जमा 

30 जून, 2026 

नलाइन आवेदन/ शुल्क जमा आवेदन सबमिट अंतिम तिथि

20 जुलाई, 2026 

फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि 

27 जुलाई, 2026 

UP Forest Guard Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता 

उत्तर प्रदेश वन विभाग अवर अधीनस्थ (वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक) सीधी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित है:

  • उम्मीदवार के पास माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण की हो। 

किन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी?

  • प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि तक सेवा की हो, या 

  • राष्ट्रीय कैडेट कोर का "बी" प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो, अथवा 

  • केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था से कम्प्यूटर अप्लीकेशन में प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो, या 

  • किसी खेल में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो।

UP Forest Guard Age limit : आयु सीमा 

सेवा नियमावली,2015 के भाग-4 नियम-10 के अनुसार सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा निम्नलिखित है:

  • अभ्यर्थी ने उस कैलेण्डर वर्ष की, जिसमें सीधी भर्ती के लिएरिक्तियां विज्ञापित की जायं, पहली जुलाई को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो और 40 वर्ष से अधिक की आयु प्राप्त न की हो।

  • लेकिन अनुसूचित जातियों,अनुसूचित जनजातियों और ऐसी अन्य श्रेणियों के, जो सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित, अभ्यर्थियों की दशा में, उच्चतर आयु सीमा उतने वर्ष अधिक होगी। 

UPSSSC Forest Guard Application Fees: आवेदन शुल्क 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये तय किया गया है। इस शुल्क का भुगतान आप ऑनलाइन UPI और SBI के ई-चालान के माध्यम से भी कर सकते हैं। 

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026: ऐसे करें अप्लाई

ऑनलाइन आवेदन के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो करें:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 होम पेज पर, Live Advertisement Segment पर जाएं। 

स्टेप 3 अब Download/View पर जाएं। 

स्टेप 4 आवेदन प्रक्रिया UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 पर जाएं। 

स्टेप 5 मांगी गई डिटेल्स भरें और आवेदन शुल्क जमा करें। 

स्टेप 6 आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 30, 2026, 15:01 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News