8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग में 2.10 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी सैलरी? यहां देखें पूरी कैलकुलेशन
8th Pay Commission News in Hindi: 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार हर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को है। यहां सर्वाधिक चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर है। फिलहाल सरकार की ओर से फिटमेंट फैक्टर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन कुछ विशेषज्ञों के अनुमान के अनुसार, यह आंकड़ा 2.10 के आसपास हो सकता है।
8th Pay Commission Update Hindi: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वां वेतन आयोग काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सबसे ज्यादा ध्यान फिटमेंट फैक्टर पर है, क्योंकि यही तय करेगा कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और पेंशन में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल सरकार की ओर से फिटमेंट फैक्टर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन कुछ विशेषज्ञों के अनुमान के अनुसार, यह आंकड़ा 2.10 के आसपास हो सकता है।
क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?
फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा गुणक (Multiplier) होता है, जिससे कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक पे को बढ़ाकर नई सैलरी तय की जाती है। आसान भाषा में समझें तो, फिटमेंट फैक्टर जितना ज्यादा होगा, बेसिक सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी उतनी ही ज्यादा हो सकती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंतिम फैसला 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों और सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा।
2.10 फिटमेंट फैक्टर का अनुमान कैसे लगाया गया?
एक अनुमान के मुताबिक, Level-1 कर्मचारी की मौजूदा बेसिक पे, DA, HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस को जोड़कर गणना की गई है। इसके तहत-
बेसिक पे: ₹18,000
DA: 58%
HRA: 30%
और अन्य भत्ते शामिल किए गए हैं
इस हिसाब से कुल वेतन लगभग ₹37,080 बैठता है। बेसिक पे से तुलना करने पर फिटमेंट फैक्टर करीब 2.06 आता है, जिसे लगभग 2.10 माना जा सकता है।
अगर फिटमेंट फैक्टर 2.10 हुआ तो सैलरी कितनी बढ़ सकती है?
अगर 2.10 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो Level-1 कर्मचारी की बेसिक पे ₹18,000 से बढ़कर लगभग ₹37,800 हो सकती है।
इसके बाद DA, HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस में बदलाव के साथ अनुमानित कुल सैलरी करीब ₹61,344 प्रति माह तक पहुंच सकती है। बता दें कि यह महज एक अनुमानित गणना है, वास्तविक आंकड़ा सरकार के अंतिम फैसले के बाद ही पता चलेगा।
दूसरा तरीका: फैमिली यूनिट के आधार पर अनुमान
एक अन्य गणना में फैमिली यूनिट को आधार बनाया गया है। अगर माता-पिता को भी शामिल किया जाता है, तो फैमिली यूनिट का आंकड़ा 3.0 से बढ़कर 4.2 हो सकता है। इस आधार पर फिटमेंट फैक्टर करीब 2.05 निकलता है, जिसे 2.10 तक राउंड किया जा सकता है।
क्या होता है ग्रोथ फैक्टर?
ग्रोथ फैक्टर फिटमेंट फैक्टर से अलग होता है। इसका उद्देश्य सिर्फ महंगाई की भरपाई करना नहीं, बल्कि कर्मचारियों के जीवन स्तर और आर्थिक बदलाव को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सुधार देना होता है।
क्या 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.10 ही होगा?
अभी 2.10 सिर्फ एक अनुमान है, कोई आधिकारिक फैसला नहीं। अलग-अलग विशेषज्ञों के अनुमान 2.0 से लेकर 2.57 या उससे ज्यादा तक बताए जा रहे हैं। असली फिटमेंट फैक्टर 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट और सरकार की अंतिम मंजूरी के बाद ही सामने आएगा।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.