Optical Illusion दिमाग और नजरों के बीच तालमेल की प्रैक्टिस के लिए एक अच्छा टेस्ट माना जाता है। अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें एक रेलवे स्टेशन बना हुआ है।
रेलवे स्टेशन पर आपको विभिन्न प्रकार के पशु देखने को मिलेंगे। हालांकि, इन पशुओं के साथ एक खरगोश भी बैठा हुआ है। इस खरगोश को ढूंढना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। क्योंकि, खरगोश ऐसी जगह छिपा हुआ, जहां लोगों की नजर नहीं पहुंच रही है। क्या आप यह चैलेंज सिर्फ 10 सेकेंड में पूरा कर सकते हैं? यदि हां, तो यह चैलेंज स्वीकार करें और शुरू हो जाएं।
तस्वीर में क्या-क्या है शामिल
इस तस्वीर को आप गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में रेलवे स्टेशन बना हुआ है। यहां अलग-अलग रेलवे ट्रैक्स पर ट्रेनें खड़ी हुई हैं। कुछ इसी तरह की तस्वीर रेलवे स्टेशन की ऊपरी छत पर बनी हुई है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के साथ-साथ हरियाली, विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षी और एस्ट्रोनॉट भी शामिल है। इस वजह से यह तस्वीर पूरी तरह भरी हुई दिख रही है।
तस्वीर में रंगों का है खेल
इस तस्वीर में विभिन्न प्रकार के रंगों का इस्तेमाल किया गया है। तस्वीर को गौर से देखने पर पता चलता है कि तस्वीर में कुछ जगहों पर गहरे रंगों का इस्तेमाल हुआ है, तो कुछ जगहों पर हल्के रंगों का इस्तेमाल हुआ है। ऐसे में इन रंगों की मदद से ही खरगोश छिपा हुआ है, जो कि सीधे नजर में नहीं आ रहा।
क्या आपने अब खरगोश को ढूंढ लिया है ?
अब 10 सेकेंड का समय हो गया है। हम उम्मीद करते है कि आपने अब खरगोश को ढूंढ लिया होगा। यदि नहीं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय मिनटों में नहीं होना चाहिए।

Source: Pinterest
यहां छिपा हुआ है खरगोश
यदि आपने अभी तक खरगोश नहीं ढूंढा है, तो हम आपको इसकी सही लोकेशन बता देते हैं। दरअसल, तस्वीर में दाएं तरफ एस्केलेटर की ग्रील पर खरगोश बैठा हुआ है। हमने आपकी सुविधा के लिए खरगोश को लाल रंग के घेरे में रखा है।
पढ़ेंः तस्वीर में मुर्गी ढूंढने में लोग हो रहे फेल, तेज नजर वाले ही 10 सेकेंड में दे सकते हैं जवाब
Comments
All Comments (0)
Join the conversation