PHHC Peon PET 2026 Date: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चपरासी फिजिकल टेस्ट 2026 की तिथि जारी, 13 अप्रैल को आएगा एडमिट कार्ड

Last Updated: Apr 6, 2026, 19:26 IST

PHHC Peon PET 2026 Date: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर चपरासी की फिजिकल टेस्ट की परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। फिजिकल टेस्ट 23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 को लिया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 13 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। 

PHHC Peon PET 2026 Date
PHHC Peon PET 2026 Date

PHHC Peon PET 2026 Date: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट (PHHC), चंडीगढ़ ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर विज्ञापन संख्या 01/चपरासी/हाई कोर्ट/2024 के तहत 235 चपरासी पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 11 अगस्त से 22 अगस्त 2025 के बीच आयोजित कराई थी। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चपरासी लिखित परीक्षा की आंसर की 26 अगस्त 2025 के बीच जारी की गई थी। इसी के साथ ऑनलाइन आपत्तियां 28 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच दोपहर 1.00 बजे तक दर्ज की गई थी। अब पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने चपरासी की फिजिकल टेस्ट (PET) की तिथि जारी कर दी है,  जिसका आयोजन 23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 13 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। 

PHHC Peon PET 2026 Date - हाइलाइट्स 

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने चपरासी की फिजिकल टेस्ट की परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चपरासी लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर सकते हैं। आप नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट (PHHC)

विज्ञापन संख्या 

01/चपरासी/हाई कोर्ट/2024

पद का नाम 

चपरासी 

रिक्त पदों की संख्या 

235 

परीक्षा का नाम 

फिजिकल टेस्ट (PET) 

परीक्षा की तिथि 

23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

13 अप्रैल 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

highcourtchd.gov.in

Punjab and Haryana High Court Peon चयन प्रक्रिया 

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में चपरासी पद के चयन में कुल चार चरण शामिल होंगे। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। तीसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन होगा। चौथे और आखिरी चरण में मेडिकल लिया जाएगा। सलेक्शन चारों चरण के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: UGC NET Final Answer Key 2026: यूजीसी नेट संशोधित आंसर की जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 6, 2026, 19:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News