MHT CET PCM 2026: 7 अप्रैल को जारी होगा एडमिट कार्ड, यहां से देखें एग्जाम नया शेड्यूल

Last Updated: Apr 6, 2026, 17:59 IST

महाराष्ट्र राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा प्रकोष्ठ ने MHT CET PCM 2026 एग्जाम की डेट्स में रिवाइज्ड किया है। यह एग्जाम, जो मूल रूप से 12 से 19 अप्रैल तक निर्धारित किए गए थे, अब 11 से 20 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किए गए है। 12 अप्रैल के एग्जाम को पुनर्निर्धारित करके 20 अप्रैल कर दिया गया है।

The State Common Entrance Test Cell, Maharashtra, revised the MHT CET PCM 2026 exam dates
The State Common Entrance Test Cell, Maharashtra, revised the MHT CET PCM 2026 exam dates

MHT CET PCM 2026 Exam: महाराष्ट्र राज्य सामान्य एंट्रेंस एग्जाम प्रकोष्ठ ने भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) समूह के लिए महाराष्ट्र सामान्य एंट्रेंस एग्जाम (MHT CET) 2026 का रिवाइज्ड कार्यक्रम जारी कर दिया है। एग्जाम अब 11 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी। मूल एग्जाम डेट 12 अप्रैल, 2026 को पुनर्निर्धारित किया गया है। PCM एग्जाम, जो मूल रूप से 19 अप्रैल को समाप्त होने वाली थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। साथ ही, 12 अप्रैल का एग्जाम अब 20 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

अब छात्र नई डेट्स के अनुसार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं। साथ ही, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डेट भी घोषित कर दी गई है। यह बदलाव UPSC NDA और NA (I) 2026, UPSC CDS (I) 2026 और NATA 2026 फेज 1 जैसी प्रमुख राष्ट्रीय एग्जाम के साथ टकराव से बचने के लिए किया गया था, ये सभी एग्जाम 12 अप्रैल को निर्धारित थी।  

MHT CET PCM 2026: नया एग्जाम शेड्यूल

रिवाइज्ड कार्यक्रम के अनुसार, PCM ग्रुप के एग्जाम अब निम्नलिखित डेट्स पर आयोजित की जाएंगी। छात्र कृपया नोट करें कि PCB(फार्मेसी) ग्रुप के डेट्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं है।

इवेंट 

महत्वपूर्ण डेट 

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

7 अप्रैल 2026 (सुबह 11 बजे से)

PCM ग्रुप एग्जाम (रिवाइज्ड)

15 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026

एग्जाम मोड 

ऑनलाइन (CBT - कंप्यूटर आधारित)

ऑफिशियल वेबसाइट

cetcell.mahacet.org

MHT CET PCM 2026 की सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

छात्रों को MHT CET PCM 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए इन निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर विजिट करें।

2. 'MHT CET 2026' सेक्शन में 'Candidate Login' पर क्लिक करें।

3. अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड फिल करें।

4. MHT CET PCM 2026 की सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड दिखाई देंगे।

5. अपनी जानकारी जांचें और भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड करें। 

एग्जाम सेंटर के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इन बातों का विशेष ध्यान रखें:

  • पहचान पत्र: एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) ले जाना अनिवार्य है।
  • रिपोर्टिंग टाइम: अपनी शिफ्ट शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचें।
  • हस्ताक्षर: एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर केवल एग्जाम हॉल में पर्यवेक्षक (Invigilator) के सामने ही करें।

यहां भी पढ़े: CBSE 10th Result 2026 UPDATE: CBSE 10वीं का रिजल्ट कब तक जारी हो सकता है? जानें लेटेस्ट अपडेट्स

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 6, 2026, 17:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News