UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट कब होगा जारी? 2.70 लाख से ज्यादा कॉपियों का मूल्यांकन हुआ पूरा

Last Updated: Apr 6, 2026, 18:35 IST

UPMSP UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने कॉपी चेकिंग का काम पूरा कर लिया है। छात्र बोर्ड रिजल्ट के लिए यहां से देखें लेटेस्ट अपडेट्स।

up board 10th 12th result 2026 expected soon
up board 10th 12th result 2026 expected soon

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के करोड़ों छात्रों का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12) एग्जाम की कॉपियों की जांच का काम रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया गया है। इस साल 2.70 लाख से ज्यादा कॉपियों का मूल्यांकन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, जिसके बाद अब बोर्ड रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया में जुट गया है।

इससे पहले बोर्ड ने 1 अप्रैल की डेट कॉपी चेकिंग पूरा करने की तय की थी। लेकिन 4 अप्रैल को बोर्ड ने आंसर-की का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। राज्यभर में बनाए गए 254 मूल्यांकन सेंटर पर कॉपी चेकिंग का काम पूरा होने के बाद अब सभी की निगाहें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं।

कब जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? 

उत्तर प्रदेश बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई के पहले हफ्ते में की जा सकती है। बोर्ड के सचिव द्वारा जल्द ही ऑफिशियल डेट्स और टाइम की घोषणा सोशल मीडिया और ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए की जाएगी।

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी

बोर्ड का नाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

कुल छात्र 

लगभग 55 लाख से अधिक

मूल्यांकन की स्थिति

100% पूर्ण (2.70 लाख+ कॉपियां जांची गई)

रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट

20 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच

रिजल्ट का टाइम

दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे के बीच

कॉपी चेकिंग के लिए तैनात रहे 1.53 लाख एग्जामिनर्स

बताते चलें कि कॉपी चेकिंग की जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए 1.53 लाख एग्जामिनर्स की ड्यूटी लगाई गई थी। इन्होंने दिन रात कॉपी चेकिंग के काम को पूरा किया। इस बार की चेकिंग पहले की तरह बिल्कुल भी नहीं थी। बल्कि बोर्ड ने इस दफा किसी भी तरह की गड़बड़, नकल या फिर लापरवाही पर नकल कसने के पुख्ता इंतजाम किये थे। ऐसे में इस बार सुरक्षा का काफी अच्छा इंतजाम देखने को मिला था।

रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स

शिक्षा विभाग की मंजूरी के बाद रिजल्ट लाइव होगा, छात्र इन वेबसाइट्स पर अपना स्कोर देख पाएंगे। 

  1. upresults.nic.in 
  2. upmsp.edu.in 
  3. results.upmsp.edu.in 

अपना रिजल्ट कैसे देखें?

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को किसी साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है, छात्र अपने मोबाइल से भी इसे चेक कर सकते हैं:

  • स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर 'UP Board Class 10th Result' या 'UP Board Class 12th Result' के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अपना 7 या 9 मार्क्स का रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड फिल करें।
  • स्टेप 4: 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन आ जाएगा। भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

यहां भी पढ़े: MHT CET PCM 2026: 7 अप्रैल को जारी होगा एडमिट कार्ड, यहां से देखें एग्जाम नया शेड्यूल

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 6, 2026, 18:35 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News