ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग और आंखों को भ्रमित करने का काम करता है। हालांकि, यदि थोड़ा ध्यान दिया जाए, तो इल्यूजन को पहचाना जा सकता है। अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जो कि देखने पर अधिक भ्रमित करती है।
हालांकि, इस तस्वीर में एक पैसों से भरा बैग भी छिपा हुआ है। बहुत लोगों ने इसे ढूंढने की कोशिश की, लेकन अंत में उन्होंने हार मान ली। क्या आप यह चैलेंज सिर्फ 7 सेकेंड में पूरा कर सकते हैं? यदि हां, तो चैलेंज स्वीकार करें और शुरू हो जाएं।
तस्वीर में क्या-क्या है शामिल
इस तस्वीर को आप गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में बहुत-सी आकृतियां दी गई हैं। इसमें पेड़ से लेकर वन्यजीव, दिल, फूल-पत्ती, कपड़े व दीवार समेत अलग-अलग आकृतियां शामिल हैं। इन सभी आकृतियों का आकार और रंग अलग-अलग है। इस वजह से यह तस्वीर अधिक भ्रमित करती है और इसमें किसी भी वस्तु को छिपाना आसान हो जाता है।
तस्वीर में रंगों का है खेल
इस तस्वीर में रंगों का अधिक खेल है। कुछ जगहों पर हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जबकि कुछ जगहों पर गहरे रंगों का इस्तेमाल हुआ है। इस वजह से किसी भी वस्तु को आसानी से छिपाया जा सकता है। कुछ लोगों ने इसमें रंगों की वजह से भी इल्यूजन महसूस किया है।
क्या आपने अब बैग ढूंढ लिया है?
अब 7 सेकेंड का समय हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब पैसों से भरा बैग ढूंढ लिया होगा। यदि आप अब भी सफल नहीं हो सके हैं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय 10 सेकेंड से अतिरिक्त नहीं होना चाहिए।

Source: Pinterest
यहां छिपा है पैसों से भरा बैग
अब हम बैग की सही लोकेशन के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि पैसों से भरा बैग तस्वीर में दाहिनी तरफ मुखौटे के ऊपर छिपा हुआ है। आपकी सुविधा के लिए हमने बैग को लाल रंग के घेरे में रखा है। यह बैक आकार में बहुत छोटा है, इस वजह से यह आसानी से नजर में नहीं आ रहा है।