NEET UG 2026 Answer Key (OUT): प्रोविजनल आंसर की जारी, जानें कैसे करें PDF डाउनलोड

Last Updated: May 6, 2026, 19:38 IST

NTA ने NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in से PDF को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, स्कैन की गई OMR  उत्तर पुस्तिका वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद छात्र प्रोविजनल आंसर-की को चुनौती दे सकते हैं।

NEET UG 2026 Answer Key (OUT): प्रोविजनल आंसर की जारी, जानें कैसे करें PDF डाउनलोड
NEET UG 2026 Answer Key (OUT): प्रोविजनल आंसर की जारी, जानें कैसे करें PDF डाउनलोड

NEET UG 2026 Provisional Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। 3 मई 2026 को हुए इस एग्जाम के बाद से ही लाखों छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।

अब सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड करने के साथ अपने रिस्पॉन्स शीट यानि OMR Sheet का मिलान भी कर सकते हैं।

NEET UG 2026 प्रोविजनल आंसर-की नोटिस - यहां क्लिक करें

NEET UG 2026 आंसर-की कैसे डाउनलोड करें? 

यदि छात्र अपनी आंसर-की चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर आपको "NEET UG 2026 Provisional Answer Key" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें।

4. लॉगिन करने के बाद आपकी आंसर-की स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

5. अपनी OMR शीट और आंसर-की का मिलान करके अपने संभावित स्कोर की गणना करें।

NEET UG 2026: मुख्य डेट्स और डिटेल्स 

छात्र नीचे दी गई टेबल से एग्जाम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को जानें। 

इवेंट  महत्वपूर्ण जानकारी
एग्जाम डेट  3 मई 2026
आंसर-की का प्रकार प्रोविजनल (Provisional)
ऑफिशियल पोर्टल neet.nta.nic.in 
ऑब्जेक्शन फिल करने की फीस  ₹200 प्रति प्रश्न
रिजल्ट की संभावित तिथि जून 2026 के प्रथम सप्ताह में

Answer Key Challenge: क्या आपको किसी उत्तर पर ऑब्जेक्शन है?

NTA छात्रों को यह मौका देता है कि अगर उन्हें किसी उत्तर पर संदेह है, तो वे उसे ऑब्जेक्शन दे सकते हैं।

  • चुनौती की अवधि: आंसर की जारी होने के बाद आमतौर पर 2-3 दिनों का समय दिया जाता है।
  • प्रक्रिया: छात्र पोर्टल पर लॉगिन करके 'Challenge' बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
  • शुल्क: प्रत्येक प्रश्न को चुनौती देने के लिए ₹200 का शुल्क देना होगा, जो कि वापस नहीं किया जाएगा।
  • प्रमाण: आपको अपने दावे के समर्थन में एनसीईआरटी (NCERT) या किसी प्रामाणिक स्रोत का दस्तावेज अपलोड करना होगा।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 6, 2026, 19:38 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News