JAC 12th Result 2026 OUT: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट jacresults.com पर घोषित, यहां देखें साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे

Last Updated: May 6, 2026, 15:17 IST

JAC 12th Result 2026 OUT: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज, 6 मई को कक्षा 12वीं का परिणाम स्ट्रीम वाइज जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

JAC 12th Result 2026 OUT: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट jacresults.com पर घोषित, यहां देखें साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे
JAC 12th Result 2026 OUT: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट jacresults.com पर घोषित, यहां देखें साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे

Check Jharkhand 12th Arts Result Here

Check Jharkhand 12th Commerce Result Here

Check Jharkhand 12th Science Result Here

JAC 12th Result 2026 OUT: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा जैक बोर्ड 12वीं का परिणाम 2026 आज, 6 मई 2026 को जारी कर दिया गया है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।

जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स में छोटी कुमारी ने 478 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। अंकित कुमार 474 अंकों के साथ दूसरे और अंशु कुमारी 473 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में स्वेता प्रसाद ने 478 अंक लाकर टॉप किया है। कृष कुमार बर्नवाल 472 अंकों के साथ दूसरे और प्रियंशी खत्री 471 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं, साइंस स्ट्रीम में राशिदा नाज ने 489 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। एमडी फैजान आलम 483 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। आकांक्षा कुमारी और सना आफरीन ने 481-481 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।

JAC 12th Result 2026 Link-Active

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 का लिंक आज 6 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट-.jacresults.com पर एक्टिव कर दिया गया है। छात्र अब झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। लिंक एक्टिव होने के बाद सभी स्ट्रीम (साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स) का रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है।

JAC Board 12 Result 2026 Official Website List

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 छात्र ऑनलाइन देख सकते हैं। परिणाम केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही उपलब्ध होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। किसी भी फर्जी वेबसाइट से बचें और केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें। आधिकारिक वेबसाइटों के लिंक नीचे दिए गए हैं।

  1. jacresults.com

  2. jac.jharkhand.gov.in

  3. results.digilocker.gov.in

JAC Board 12th Result 2026 - हाइलाइट्स

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अंक से कम स्कोर करने वाले छात्रों को असफल माना जाएगा। छात्र नीचे दी गई तालिका में Jharkhand Board 12th Result 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी और हाइलाइट्स देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

बोर्ड का नाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)

परीक्षा

JAC 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026

स्ट्रीम

आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन

रिजल्ट डेट

6 मई 2026 (जारी)

आधिकारिक वेबसाइट

jac.jharkhand.gov.in

रिजल्ट वेबसाइट

jacresults.com

Jharkhand Board 12th Result 2026 कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपनी स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com वेबसाइट पर जाएं।

  • होम पेज पर Result सेक्शन में “Results of Class XII Annual Examination - 2026 ” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।

  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

  • भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

JAC 12वीं का रिजल्ट 2026: DigiLocker के ज़रिए कैसे देखें जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट?

छात्र JAC कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 DigiLocker के जरिए भी देख सकते हैं।

  • सबसे पहले आप DigiLocker ऐप खोलें या वेबसाइट पर जाएं।

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या लॉगिन डिटेल्स से साइन इन करें।

  • फिर “Education” सेक्शन में जाकर JAC (झारखंड एकेडमिक काउंसिल) बोर्ड चुनें।

  • अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।

  • सबमिट करने के बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 6, 2026, 14:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News