CUET UG 2026: NTA ने फिर खोली सिटी प्रेफरेंस विंडो, बची हुई सीटों के लिए जल्द करें अप्लाई

Last Updated: May 6, 2026, 16:10 IST

NTA ने छात्रों के लिए एग्जाम हेतु शहरों को चुनाव करने के लिए 'सिटी री-एलोकेशन' विंडो खोल दी है। शेष शहरों का अलॉट 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा। यहां से जानें पूरी डिटेल्स।

CUET UG 2026: NTA ने फिर खोली सिटी प्रेफरेंस विंडो, बची हुई सीटों के लिए जल्द करें अप्लाई
CUET UG 2026: NTA ने फिर खोली सिटी प्रेफरेंस विंडो, बची हुई सीटों के लिए जल्द करें अप्लाई

CUET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उन छात्रों के लिए एक बड़ी राहत दी है, जो CUET UG 2026 के एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं। NTA ने ऑफिशियल तौर पर 'सिटी री-एलोकेशन' विंडो को ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in फिर से खोल दिया है। यह मौका उन छात्रों के लिए है, जिन्हें उच्च मांग या सीमित क्षमता के कारण उनके पसंदीदा शहर में एग्जाम सेंटर नहीं मिल पाया था।

ऑफिशियल सूचना के अनुसार, CUET UG एग्जाम के लिए 15,68,866 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 96.6% को उनके पसंदीदा शहरों में से एक शहर अलॉट किया गया है। साथ ही, 79% को उनकी पहली पसंद का शहर शहर अलॉट किया गया है।

छात्रों की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्राथमिक अलॉटमेंट पूरा होने के बाद, NTA ने कुछ शहरों में विशिष्ट सब्जेक्ट संयोजनों के लिए विशेष डेट्स पर रिक्त सीटें निर्धारित की हैं, जिन छात्रों को उनकी प्राथमिकता से बाहर के शहर अलॉट किए गए हैं, वे लॉग इन करके पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध सीटों को चुन सकते हैं। 

CUET UG 2026: मुख्य अपडेट्स

इस साल लगभग 15.68 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। NTA के अनुसार, 96% से अधिक छात्रों को उनकी पसंद का शहर मिल चुका है, लेकिन बचे हुए 3.4% छात्रों की सुविधा के लिए यह विंडो फिर से खोली गई है।

इवेंट  महत्वपूर्ण जानकारी
एजेंसी का नाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
एग्जाम का नाम CUET (UG) - 2026
विंडो बंद होने की डेट 07 मई 2026 (रात 11:50 PM तक)
एग्जाम की डेट 11 मई से 31 मई 2026
आवंटन का आधार 'पहले आओ, पहले पाओ' (First Come, First Served)
ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in

एग्जाम सिटी कैसे बदलें? 

यदि आप अपने अलॉट एग्जाम शहर से खुश नहीं हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. ऑफिशियल पोर्टल cuet.nta.nic.in पर जाएं और अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड फिल करें।
  2. अपने डैशबोर्ड पर 'City Reallocation' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. उपलब्ध खाली सीटों वाले शहरों की लिस्ट देखें। याद रखें, यहां केवल वही शहर दिखेंगे जहां सीटें बची हैं।
  4. अपना नया ऑप्शन चुनें और तुरंत सबमिट करें।
  5. सफल बदलाव के बाद, आपको बाद में एक नया रिवाइज्ड एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

CUET UG 2026 के आंकड़े

  • कुल रजिस्टर्ड छात्र: 15,68,866
  • पहली पसंद मिलने वाले छात्र: 79%
  • विषय संयोजनों की संख्या: 12,906
  • कुल शिफ्ट्स: देशभर में 35 शिफ्ट्स में परीक्षा होगी।

यहां भी पढ़े: (आउट) JAC Board Class 12th Result 2026 Link: आर्टस, साइंस और कॉमर्स झारखंड 12वीं रिजल्ट जारी, डायरेक्ट Link - jacresults.com

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 6, 2026, 16:10 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News