JAC Class 12th Topper List 2026: छोटी कुमारी (Arts) और राशिदा नाज (Science) ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: May 6, 2026, 15:41 IST

JAC 12th Topper List 2026: झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) के 12वीं कक्षा के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक करने के साथ टॉपर्स लिस्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी। 

JAC 12th Topper List 2026
JAC 12th Topper List 2026

Check Jharkhand 12th Arts Result Here

Check Jharkhand 12th Commerce Result Here

Check Jharkhand 12th Science Result Here

JAC 12th Topper List 2026: झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) के 12वीं कक्षा के छात्रोंं का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही टॉपर्स की घोषणा कर दी है। ऐसे छात्र जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इन वेबसाइट्स पर छात्र अपना रिजल्ट देखने के साथ मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, किस जिले में किसने टॉप किया है और ऑवरऑल टॉपर कौन रहा जैसी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।   

JAC 12th Topper List 2026: टॉपर्स को पुरस्कृत करेगी सरकार 

झारखंड बोर्ड (JAC) की 12वीं की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर्स को राज्य सरकार क्रमशः 3 लाख, 2 लाख और 1 लाख रुपये नकद राशि के साथ लैपटॉप,  स्मार्टफोन और स्कूटर प्रदान करेगी। आपको बता दें कि सरकार द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल टॉपर्स को इनाम दिया जाता है।

JAC 12th Toppers List 2026

झारखंड बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। आर्ट्स स्ट्रीम में 478 अंकों के साथ छोटी कुमारी ने टॉप किया। कॉमर्स में स्वेता प्रसाद ने 478 अंकों के साथ टॉप किया। वहीं, साइंस स्ट्रीम में राशिदा नाज ने 489 अंकों के साथ टॉप किया। राज्य सरकार अब इन टॉपर्स को सम्मानित करेगी। 

साइंस स्ट्रीम के टॉपर

रैंक 

नाम 

अंक  

1

राशिदा नाज   

489

2

मोहम्मद फैजान आलम  

483

3

अकांक्षा कुमारी

481

3

सना आफरीन 

481 

कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर

रैंक 

नाम 

अंक

1

स्वेता प्रसाद 

478 

2

कृष कुमार बर्नवाल 

472

3

प्रियंशी खत्री  

471

आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर

रैंक 

नाम 

अंक 

1

  छोटी कुमारी 

478

अंकित कुमार  

474

3

अंशु कुमारी 

473 

झारखंड बोर्ड 2025 में टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट 

झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) ने 2025 में कक्षा 12वीं का रिजल्ट 31 मई 2025 को सुबह 11:30 बजे घोषित किया गया था। साइंस स्ट्रीम में लातेहार की अंकिता दत्ता ने 95.4% (477 अंक) के साथ टॉप किया था। आर्ट्स स्ट्रीम में देव तिवारी ने टॉप किया था। 

JAC 12th Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

झारखंड बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं। 

  • jac.jharkhand.gov.in पर क्लिक करें। 

  • रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। इसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। 


Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 6, 2026, 15:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News