UP GIC Lecturer Exam Date 2026 Reschedule: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी GIC लेक्चरर प्रारंभिक परीक्षा 2026 का शेड्यूल फिर से जारी कर दिया है। पहले यह परीक्षा 07 जून 2026 को आयोजित की जानी थी, जो अब 14 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। हालांकि, यूपी GIC लेक्चरर मेन्स परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया और अपडेट शेड्यूल अधिकारियों द्वारा जारी कर दिया गया है। यूपी JIC लेक्चरर प्रारंभिक परीक्षा की तिथि में बदलाव होने से उम्मीदवार अपनी तैयारी को और ज्यादा अच्छा कर सकते हैं।
यूपी GIC लेक्चरर की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा ऑफलाइन मोड में राज्य के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यूपीपीएससी इस परीक्षा के माध्यम से यूपी के अलग-अलग सरकारी कॉलेज में कुल 1516 लेक्चरर (पीजीटी) पदों को भरना चाहता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की नई तिथि को देखें और उसके अनुसार तैयारी करें। UP GIC Lecturer Exam Date 2026 Reschedule - हाइलाइट्स
यूपी GIC लेक्चरर की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नीचे दी गई टेबल को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है।
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
| पद का नाम | लेक्चरर |
| रिक्त पदों की संख्या | 1516 |
| परीक्षा का नाम | प्रारंभिक |
| परीक्षा की तिथि | 14 जून 2026 (रविवार) |
| चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.uppsc.up.nic.in |