INI SS जुलाई 2026 स्टेज-1 रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना स्कोरकार्ड

Last Updated: May 6, 2026, 18:36 IST

AIIMS INI SS Result 2026: छात्र ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध PDF लिस्ट से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। साथ यहां से जानें सभी डिटेल्स।

INI SS जुलाई 2026 स्टेज-1 रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना स्कोरकार्ड
INI SS जुलाई 2026 स्टेज-1 रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना स्कोरकार्ड

AIIMS (नई दिल्ली) ने INI SS जुलाई 2026 सेशन के लिए स्टेज-1 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह एग्जाम देश के प्रतिष्ठित संस्थानों (जैसे AIIMS, JIPMER, PGIMER, NIMHANS और SCTIMST) में DM, M.Ch. और MD (अस्पताल प्रशासन) जैसे सुपर-स्पेशियलिटी कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। AIIMS INI SS छात्र ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

जुलाई सेशन के INI SS 2026 सीबीटी में पास होने वाले छात्र विभागीय मूल्यांकन में शामिल हो सकते हैं। एम्स दिल्ली ने 25 अप्रैल को आईएनआई एसएस जुलाई 2026 के एग्जाम आयोजित की थी। अगर आपने भी 25 अप्रैल 2026 को यह एग्जाम दी थी, तो अब आप अपना रोल नंबर मेरिट लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

INI SS 2026 एग्जाम: एक नजर में 

छात्र नीचे दी गई इस टेबल में एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ी मुख्य जानकारियां यहां दी गई हैं। आइए यहां देखें। 

इवेंट महत्वपूर्ण जानकारी 
एग्जाम का नाम INI SS (जुलाई 2026 सत्र)
आयोजक संस्था AIIMS, नई दिल्ली
स्टेज 1 एग्जाम की डेट  25 अप्रैल, 2026
रिजल्ट की डेट  06 मई, 2026
अगला स्टेप  स्टेज 2 (विभागीय मूल्यांकन / Departmental Assessment)
ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in

अपना रिजल्ट कैसे चेक करें? 

अपना रिजल्ट देखना बहुत आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर क्लिक करें।
  2. होमपेज पर 'Academic Courses' टैब पर जाएँ।
  3. अब 'INI-SS(DM/M.Ch(3yrs)/MD(Hospital Administration))' लिंक पर क्लिक करें।
  4. "Result of Stage-1 CBT Examination for July 2026 Session" के लिंक पर क्लिक करते ही एक PDF फाइल खुलेगी।
  5. PDF में Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें। अगर आपका नंबर लिस्ट में है, तो बधाई हो! आप अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

स्टेज 1 के बाद अब आगे क्या? 

स्टेज 1 CBT क्वालीफाई करने वाले छात्रों के लिए आगे की राह कुछ इस प्रकार होगी:

1. विभागीय मूल्यांकन (Departmental Assessment - Stage 2)

जिन छात्रों ने CBT में कट-ऑफ मार्क्स प्राप्त किए हैं, उन्हें अब स्टेज 2 के लिए बुलाया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से संबंधित विभाग के मूल्यांकन पर आधारित होती है। साथ ही, आमतौर पर इसमें 20 मार्क्स होते हैं।

2. अंतिम मेरिट लिस्ट (Final Merit List)

स्टेज 1 और स्टेज 2 दोनों के मार्क्स को मिलाकर एक Common Merit List (CML) और AIIMS Merit List (AML) तैयार की जाएगी। इसी के आधार पर काउंसलिंग और कॉलेज अलॉटमेंट होगा।

यहां भी पढ़े: CUET UG 2026: NTA ने फिर खोली सिटी प्रेफरेंस विंडो, बची हुई सीटों के लिए जल्द करें अप्लाई

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 6, 2026, 18:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News