PM Kisan Yojana: पीएम किसान 24वीं किस्त पर बड़ा अलर्ट, अक्टूबर से पहले कर लें यह जरूरी काम

Last Updated: Jul 31, 2026, 13:38 IST

यदि आप भी पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आप अगले 2 महीने के भीतर अपने खाते से जुड़े ये जरूरी काम पूरा कर लें। 

पीएम किसान योजना
पीएम किसान योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अब तक 23 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। अब किसान अगली 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस कड़ी में किसान योजना की इस किस्त को लेकर एक बड़ा अलर्ट यह है कि सभी किसान अगली राशि आने से पहले PM Kisan Status चेक कर लें। आप अपने मोबाइल से ही यह चेक कर सकते हैं कि 24वीं किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं, क्या है पूरी प्रक्रिया, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

कब तक जारी हो सकती है पीएम किसान 24वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में कुल 6000 रुपये की राशि दी जाती है। यह राशि प्रत्येक 4 महीने में एक बार किसानों के खातों में जारी की जाती है। अब तक कुल 23 किस्त जारी की जा चुकी हैं। आखिरी बार किसानों के खाते में जून 2026 में 23वीं किस्त आई थी।

हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर यह सूचना नहींं दी गई है कि कब तक 24वीं किस्त जारी की जाएगी, लेकिन यदि इसकी संभावित तारीख की बात करें, तो यह अक्टूबर में जारी की जा सकती है। अगले जून के बाद अक्टूबर में 4 महीने पूरे होंगे। ऐसे में सरकार द्वारा दशहरा के आसपास पीएम किसान 24वीं किस्त जारी होने की संभावना है। 

किन वजह से रूक सकती है किस्त 

कई बार किसानों की E-KYC पूरी नहीं होती है। वहीं, कुछ मामलों में आधार कार्ड की गड़बड़ी या फिर बैंक खाते की जानकारी में गड़बड़ी होने पर किस्त रूक जाती है। इसे देखते हुए किसानों को सलाह है कि वे किस्त जारी होने से पहले ही अपने किसान स्टेटस चेक कर लें। किसान घर बैठे भी मोबाइल की मदद से यह चेक कर सकते हैं।

घर बैठे ऐसे चेक करें पीएम किसान स्टेट्स

आप घर बैठे भी अपना पीएम किसान स्टेट्स चेक कर सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार हैः

-सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर पहुंचें।

-अब होमपेज पर ‘Know Your Status’ या  ‘Beneficiary Status’ के विकल्प पर क्लिक करें।

-अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करना होगा।

-आप अब स्क्रीन पर अपनी आवेदन की तिथि के साथ-साथ किस्त का पिछला रिकॉर्ड और अगली किस्त की जानकारी भी आसानी से देख सकते हैं।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 31, 2026, 13:38 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News