UP Police Constable Result 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल करीब 24.5 लाख अभ्यर्थी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, बोर्ड जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में किसी भी समय परिणाम जारी कर सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत 32,679 पदों पर भर्ती की जाएगी। रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, जैसे दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही उसका डायरेक्ट डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 - हाइलाइट्स
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस भर्ती अभियान के माध्यम से 32,679 कांस्टेबल पदों पर भर्ती करेगा। परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे परीक्षा तिथि, रिजल्ट, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी विवरण, उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
|
विवरण |
जानकारी |
|
बोर्ड का नाम |
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड |
|
पद का नाम |
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल |
|
रिक्त पदों की संख्या |
32,679 |
|
परीक्षा की तिथि |
08 जून, 09 जून और 10 जून 2026 |
|
रिजल्ट जारी होने की तिथि |
31 जुलाई 2026 (संभावित) |
|
चयन के चरण |
लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट |
|
ऑफिशियल वेबसाइट |
uppbpb.gov.in |
UP Police Constable Result Kab Aayega?
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का रिजल्ट इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की थी। इसके बाद 20 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई और उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गईं थी। अब बोर्ड आपत्तियों की जाच और कॉपियों के मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। उम्मीद कि रिजल्ट 31 जुलाई 2026 को जारी कर दिया जाए। इसलिए अभ्यर्थी जिसने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दी थी वे समय- समय पर आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करते रहें। रिजल्ट के साथ भर्ती बोर्ड स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट जारी करेगा। कांस्टेब परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को PET/PST और डीवी के लिए बुलाया जाएगा।
