Delhi Vidya Vahini Scheme: दिल्ली में इस कक्षा की 1.40 लाख छात्राओं को मिलेंगी साइकिलें, CM रेखा गुप्ता ने की शुरुआत

Last Updated: Jul 31, 2026, 13:00 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्कूली छात्राओं के लिए दिल्ली विद्या वाहिनी योजना की शुरुआत कर दी है। इसके तहत दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाली 1.40 लाख छात्राओं को मुफ्त साइकिल मिलेंगी।

दिल्ली विद्या वाहिनी योजना
दिल्ली विद्या वाहिनी योजना

दिल्ली में अब स्कूली छात्राओं को मुफ्त में साइकिलें मिलेंगी। इसके तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा 31 जुलाई, 2026 को ईस्ट विनोद नगर स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से पहले चरण में 3000 साइकिलें बांटकर ‘दिल्ली विद्या वाहिनी’ योजना की शुरुआत की गई है। अब अगले एक महीने में चरणबद्ध तरीके से 1.40 लाख छात्राओं को मुफ्त में साइकिलें दी जाएंगी।

क्यों दी जा रही हैं साइकिलें

सरकार के मुताबिक, दिल्ली विद्या वाहिनी योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के लिए उनकी स्कूल तक पहुंच आसान बनाना, उनकी उपस्थिती बढ़ाना और उन्हें स्कूल पहुंचने के लिए आत्मनिर्भर बनाना है। कई छात्राएं ऐसी हैं, जिन्हें लंबी दूरी तय कर स्कूल पहुंचने के साथ परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। इस वजह से छात्राओं को साइकिलें दी जा रही हैं, जिससे छात्राओं की स्कूल में उपस्थिति बढ़ सके। 

सिर्फ 9वीं कक्षा की छात्राओं को मिलेंगी साइकिलें

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि दिल्ली में पढ़ने वाली सिर्फ 9वीं कक्षा की छात्राओं को ही ‘दिल्ली विद्या वाहिनी’ योजना के तहत मुफ्त में साइकिलें दी जा रही हैं। ऐसे में छात्रा का कक्षा 9वीं में होना जरूरी है। 

1.40 लाख छात्राओं को दी जाएंगी साइकिलें

सरकार के मुताबिक, अगले एक माह में सरकार द्वारा चरणबद्ध तरीके से योजना बनाकर पात्र 1.40 लाख छात्राओं को मुफ्त में साइकिलें दी जाएंगी, जिससे छात्राएं अपने घर से आसानी से अपने स्कूल तक की दूरी पूरी कर सकेंगी।

CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा ?

दिल्ली विद्या वाहिनी योजना को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार चाहती है कि दूरी या संसाधनों की कमी की वजह से कोई भी छात्रा शिक्षा से वंचित न हो। ऐसे में विद्या वाहिनी सिर्फ एक साइकिल नहीं है, बल्कि बेटियों के आत्मविश्वास, सुरक्षा और उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है।

दिल्ली सरकार की इस योजना की मदद से उन छात्राओं को फायदा होगा, जिन्हें परिवहन संबंधी परेशानी की वजह से स्कूल पहुंचने में परेशानी होती थी। ऐसे में छात्राएं अब समय से स्कूल में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगी, जिससे छात्राओं के बेहतर भविष्य को दिशा मिलेगी।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 31, 2026, 13:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News