UK RTO: उत्तराखंड में कौन-सी गाड़ी किस जिले से है, ऐसे पहचानें

Last Updated: Jul 31, 2026, 12:06 IST

उत्तराखंड राज्य कभी उत्तर प्रदेश का हिस्सा हुआ करता था। हालांकि, साल 2000 में इसे उत्तर प्रदेश से अलग कर नया राज्य बनाया गया। राज्य में विभिन्न क्षेत्रीय परिवहन ऑफिस हैं, जिनके अलग-अलग कोड हैं। इस लेख में हम पूरी लिस्ट जानेंगे।

उत्तराखंड आरटीओ कोड
उत्तराखंड आरटीओ कोड

उत्तराखंड राज्य भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में आता है। इस राज्य का गठन उत्तर प्रदेश से अलग कर साल 2000 में किया गया था। राज्य में कुल 13 जिले हैं, जिनमें से 7 जिले गढ़वाल क्षेत्र में आते हैं, जबकि 6 जिले कुल कुमाऊं क्षेत्र में आते हैं। यूपी में कुल 20 RTO हैं, जिनमें अलग-अलग जिले और शहर आते हैं। इस लेख में हम उत्तराखंड के सभी RTO कोड के बारे में जानेंगे, जिन्हें देखकर आप आसानी से पहचान सकते हैं कि कौन-सी गाड़ी किस जिले से है। 

पहले नंबर प्लेट पर लिखा होता था UA

साल 2006 से पहले रजिस्टर्ड गाड़ियों पर यूए लिखा होता था। इसका मतलब उत्तरांचल से होता था। क्योंकि, राज्य का गठन होने के बाद इसका नाम उत्तरांचल दिया गया था, जिसका अर्थ उत्तर का आंचल होता था।

इस वजह से यहां की गाड़ियों की नंबर प्लेट पर यूए लिखा होता था। हालांकि, साल 2006 में राज्य का नाम उत्तराखंड कर दिया गया, जिसके बाद यहां आरटीओ कोड में UA की जगह UK हो गया। आज भी कुछ पुरानी गाड़ियों पर हमें UA लिखा दिख जाएगा।

गाड़ियों पर लिखे कोड और आरीटओ क्षेत्र

उत्तराखंड में UK 01 से लेकर UK 20 तक के आरटीओ कोड देखने को मिलते हैं। ये कोड राज्य के अलग-अलग शहर और जिलों को दर्शाते हैं, जो कि इस प्रकार हैंः

UK01 – अल्मोड़ा

UK02 – बागेश्वर

UK03 – चंपावत

UK04 – नैनीताल

UK05 – पिथौरागढ़

UK06 – ऊधम सिंह नगर

UK07 – देहरादून

UK08 – हरिद्वार

UK09 – टेहरी

UK10 – उत्तरकाशी

UK11 – चमोली

UK 12 – पौड़ी

UK13 – रूद्रप्रयाग

UK14 – ऋषिकेश

UK 15 – कोटद्वार

UK 16 – विकासनगर

UK17 – रूड़की

UK18 – काशी

UK19 – रामनगर

UK20 – रानीखेत

उत्तराखंड में लगते हैं यूपी के ये RTO Codes

उत्तराखंड कभी उत्तर प्रदेश का हिस्सा हुआ करता था। ऐसे में आज भी कुछ आरटीओ कोड ऐसे हैं, जो कि उत्तराखंड का हिस्सा हैं। ये कोड इस प्रकार हैंः

UK 01(UP 01)- अल्मोड़ा

UK 04(UP 02)- नैनीताल

UK 05 (UP 03)- पिथौरागढ़

UK 06 (UP 04)- ऊधम सिंह नगर

उत्तराखंड का सबसे पुराना आरटीओड कोड 

उत्तराखंड का सबसे पुराना आरटीओ कोड UK 01 है। इस कोड में पहले UP 01 और बाद में UA 01 इस्तेमाल होता था। हालांकि, बाद में इसमें परिवर्तन हुआ।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 31, 2026, 12:06 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News