RRB Group D Admit Card 2026: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड Direct Link, यहां से डाउनलोड करें हॉल टिकट PDF

Last Updated: Jul 31, 2026, 11:14 IST

RRB Group D Admit Card 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) आज, 31 जुलाई 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर RRB Group D परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हॉल टिकट लिंक एक्टिव होने के बाद, ग्रुप D कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। RRB Group D CBT Exam 2026 का आयोजन 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026
रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026

RRB Group D Admit Card 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज, 31 जुलाई 2026 को ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हॉल टिकट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

यहां क्लिक करें- RRB Group D Admit Card 2026 Link

Screenshot 2026-07-30 134103

Railway RRB Group D Admit Card 2026 हाइलाइट्स

रेलवे आरआरबी ग्रुप डी हॉल टिकट से संबंधित सभी हाइलाइट्स आप नीचे दी टेबल में देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम

रेलवे RRB ग्रुप D परीक्षा 2026

भर्ती बोर्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

पद का नाम

ग्रुप D (Level-1)

विज्ञापन संख्या

CEN 09/2025

परीक्षा मोड

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

परीक्षा तिथि

3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 

एडमिट कार्ड

31 जुलाई

एग्जाम सिटी स्लिप

24 जुलाई 2026

डाउनलोड क्रेडेंशियल

रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड

आधिकारिक वेबसाइट

rrb.indianrailways.gov.in 

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले, यानी 31 जुलाई 2026 को RRB ग्रुप D एडमिट कार्ड 2026 rrb.indianrailways.gov.in पर जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।

यहां मिलेगा हॉल टिकट Download Link

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यदि सिटी इंटिमेशन पहले ही जारी हो चुकी है, तो उम्मीदवार उसी पोर्टल पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड का लिंक भी देख सकेंगे। हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज नाम, परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र और अन्य विवरण अच्छी तरह चेक कर लें।

ऐसे डाउनलोड करें RRB Group D Admit Card 2026

एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

  • संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होम पेज पर RRB Group D सेक्शन में Group D Admit Card 2026 (CEN 09/2025) लिंक पर क्लिक करें।

  • फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

  • नीचे सबमिट पर क्लिक करें आपका  एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। एडमिट कार्ड, वैध फोटो आईडी और आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 29, 2026, 16:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News