MP RAEO Admit Card 2026: एमपी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एडमिट कार्ड जल्द, परीक्षा 5 अगस्त को

Last Updated: Jul 31, 2026, 09:22 IST

MP RAEO Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (Rural Agricultural Extension Officer) भर्ती परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है। ग्रुप-2, सब-ग्रुप-1 के तहत यह परीक्षा अब 5 अगस्त 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जल्द ही MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

MP RAEO Admit Card 2026: एमपी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एडमिट कार्ड जल्द, 5 अगस्त को परीक्षा
MP RAEO Admit Card 2026: एमपी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एडमिट कार्ड जल्द, 5 अगस्त को परीक्षा

MP RAEO Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर MP RAEO एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरा है, वे अपने एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और TAC Code की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

MP RAEO

MP RAEO Admit Card 2026 कब जारी होगा?

MPESB की ओर जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 5 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। आमतौर पर बोर्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नही मिलेगी। 

MP RAEO Exam 2026 हाइलाइट्स

चयन बोर्ड इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 2784 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा। परीक्षा से संबंधित अन्य सभी जानकारी नीचे दी तालिका में देखें। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

भर्ती का नाम

MP RAEO भर्ती 2026

पद का नाम

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (Rural Agriculture Extension Officer)

कुल रिक्त पद

2,784

परीक्षा का तरीका

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

परीक्षा की तिथि

5 अगस्त 2026 से

ऑनलाइन आवेदन शुरू

3 जुलाई 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

17 जुलाई 2026

आधिकारिक वेबसाइट

esb.mp.gov.in

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन

नौकरी का स्थान

मध्य प्रदेश

ऐसे डाउनलोड करें MP RAEO एडमिट कार्ड 2026

उम्मीदवार नीचे दिए आसान चरणों को देख कर ऑफिशियल साइट पर जाकर अपना Rural Agriculture Extension Officer हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले esb.mp.gov.in पर जाएं।

  • English/Hindi का चयन करें।

  • होम पेज पर Latest सेक्शन में MP RAEO Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • फिर लॉगिन पेज पर एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और TAC Code दर्ज करें।

  • नीचे लिखें Submit पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। हॉल टिकट में दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी निर्देशों को पहले ही ध्यान से पढ़ लें। किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत MPESB के आधिकारियों से संपर्क करें।

एडमिट कार्ड में ये जानकारी जरूर चेक करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य व्यक्तिगत विवरण ध्यान से चेक कर लें। यदि किसी प्रकार की गलती दिखाई दे, तो परीक्षा से पहले उसे ठीक करवा लें।

Group-2 Sub Group -1 Krashi Vistar Adhikari Recruitment Test -2026 Revised Rulebook

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 30, 2026, 09:48 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News