Live

UPTET Result 2026 LIVE: यूपी टीईटी रिजल्ट upessc.up.gov.in पर होगा घोषित, यहां मिलेगा स्कोरकार्ड लिंक

Vijay Pratap Singh
Jul 27, 2026, 12:28 IST

UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) जल्द ही अपनी ऑफिशियल साइट पर रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी upessc.up.gov.in पर जाकर स्कोर चेक कर सकेंगे। यूपीटीईटी परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग (General) के उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। 

यूपीटेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक
यूपीटेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक

HIGHLIGHTS

  • यूपी टीईटी 2026 का रिजल्ट 30-31 जुलाई के आसपास उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 90 अंक (60%) और आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST/PwD) के उम्मीदवारों को 82 अंक (55%) प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • UPTET Certificate अब स्थायी (लाइफटाइम) रूप से मान्य है, इसलिए एक बार परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को इसे दोबारा देने की आवश्यकता नहीं है।

UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट, यूपी टीईटी का परिणाम उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जल्द ही जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर दर्ज कर अपना स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। 

यूपी टीईटी परीक्षा 2026 कुल 150 अंकों के लिए आयोजित की गई। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आयोग ने कैटेगरी वाइज मिनिमम क्वालिफिकेशन मार्क्स निर्धारित किए हैं। सामान्य वर्ग (General) के अभ्यर्थियों को पास होने के लिए कम से कम 60% अंक यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं OBC, SC, ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए मिनिमम क्वालीफिकेशन मार्क्स 55% यानी 150 में से 82 अंक निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही परीक्षा में सफल घोषित किया जाएगा।

UPTET 2026 रिजल्ट हाइलाइट्स 

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) प्रमाणपत्र की वैधता को अब स्थायी यानी आजीवन कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों को एक बार यह परीक्षा पास करने के बाद दोबारा पात्रता परीक्षा में बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी परिणाम से जुड़ी मुख्य जानकारियां नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

यूपी टेट रिजल्ट कब आएगा?

30-31 जुलाई (संभावित)

रिजल्ट जारी करने का माध्यम

ऑनलाइन

रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक विवरण

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि

कुल अंक

150 अंक

सामान्य वर्ग के न्यूनतम अंक

90 अंक (60%)

आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST/PwD) के न्यूनतम अंक

82 अंक (55%)

रिजल्ट के बाद

सफल उम्मीदवारों को UPTET पात्रता प्रमाणपत्र 

आधितकारिक वेबसाइट

upessc.up.gov.in

कैसे चेक करें यूपी टीईटी रिजल्ट 2026? 

परीक्षार्थी जिसने यूपी टेट 2026 परीक्षा दी थी, वे नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से परिणाम देख और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक UPESSC की वेबसाइट पर जाएं। 

  • होम पेज पर Latest Updates सेक्शन में UPTET Result Link पर क्लिक करें। 

  • एक नया पेज ओपन होगा वहां अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Jul 27, 2026, 12:28 IST

    यूपीटीईटी रिजल्ट के बाद क्या?

    • UPTET मार्कशीट डाउनलोड करें: रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी मार्कशीट डाउनलोड करके रख लें।

    • UPTET Certificate प्राप्त करें: सफल उम्मीदवारों को शिक्षक पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। वर्तमान नियमों के अनुसार इसकी वैधता आजीवन मानी जाती है।

    • शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू करें: UPTET पास करने के बाद उम्मीदवार प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 6-8) पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    • दोबारा परीक्षा देने का विकल्प: यदि कोई उम्मीदवार अपने अंक सुधारना चाहता है, तो वह भविष्य में दोबारा UPTET परीक्षा में शामिल हो सकता है।

  • Jul 27, 2026, 12:23 IST

    UPTET पास करने के लिए कितने फीसदी अंक चाहिए?

    यूपीटीईटी पास करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम अंक प्राप्त करने होते हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 60% यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करने होते हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 55% यानी लगभग 82–83 अंक निर्धारित होते हैं। निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को UPTET में योग्य माना जाता है।

  • Jul 27, 2026, 12:20 IST

    UPTET Result 2026: यूपी टीईटी परीक्षा कब हुई थी?

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को पूरे राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर टीईटी परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 17,70,714 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जो अब परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

  • Jul 27, 2026, 12:05 IST

    UPTET Result 2026 Live: कितने छात्रों ने दी थी यूपीटेट परीक्षा?

    यूपीटीईटी 2026 परीक्षा में लगभग 17 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा में कुल उपस्थिति करीब 88.77% रही। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणाम और स्कोरकार्ड ऑफिशियल साइट पर देख सकेंगे।

  • Jul 27, 2026, 12:00 IST

    UPTET 2026 Certificate कब जारी किया जाता है?

    UPTET 2026 का सर्टिफिकेट रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को जारी किया जाता है। इसकी तिथि की घोषणा परीक्षा प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। रिजल्ट के बाद उम्मीदवार अपने प्रमाणपत्र को डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Jul 27, 2026, 11:57 IST

    UPTET का रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन डिटेल्स क्या हैं?

    UPTET का रिजल्ट देखने के लिए आमतौर पर ये लॉगिन डिटेल्स चाहिए होती हैं: 

    • रोल नंबर 

    • रजिस्ट्रेशन नंबर 

    • जन्म तिथि या पासवर्ड

  • Jul 27, 2026, 11:47 IST

    UPTET Result 2026 Kab Aayega?

    यूपी टीईटी 2026 रिजल्ट की ऑफिशियल डेट अभी घोषित नहीं की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, UPTET Result 2026 जुलाई 30 या 31 में जारी होने की संभावना है। अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को आमतौर पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि जैसी जानकारी की आवश्यकता होगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News