Live

JET Result 2026 LIVE: राजस्थान JET रिजल्ट कब आएगा? लेटेस्ट अपडेट

Vijay Pratap Singh
Jul 27, 2026, 10:22 IST

Rajasthan JET Result 2026: उम्मीदवार जिसने राजस्थान जेईटी परीक्षा दी है, वे रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड jetskrau2026.com पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट से संबंधित सभी लेटेस्ट अपडेट्स उम्मीदवार इस पेज से प्राप्त करें।

Rajasthan JET Result 2026 Download Link
Rajasthan JET Result 2026 Download Link

HIGHLIGHTS

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान JET 2026 का परिणाम जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी होने की पूरी संभावना है।
  • उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड केवल आधिकारिक पोर्टल jetskrau2026.com पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन संख्या (Application Number) और पासवर्ड या जन्मतिथि (Date of Birth) की आवश्यकता होगी।

JET Result 2026 LIVE: राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Rajasthan JET 2026) में शामिल हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। परीक्षा आयोजित होने और फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, स्वामी केशवानंद राजस्थान एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी  (SKRAU), बीकानेर द्वारा राजस्थान JET 2026 का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी होने की संभावना जताई जा रही है। एक बार जारी होने के बाद JET (जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट) 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी jetskrau2026.com पर जाकर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Rajasthan JET 2026 Result-हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में राजस्थान जेट रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम

राजस्थान JET 2026 (Joint Entrance Test)

आयोजन प्राधिकरण का नाम

SKRAU, बीकानेर

परीक्षा तिथि

27 जून 2026

राजस्थान JET 2026 रिजल्ट की तिथि

जुलाई 2026 लास्ट 

रिजल्ट जारी करने का माध्यम

ऑनलाइन

लॉगिन विवरण

Application Number एवं Password

प्रोविजनल आंसर की

1 जुलाई 2026

फाइनल आंसर की

21 जुलाई 2026

आधिकारिक वेबसाइट

jetskrau2026.com

Rajasthan JET Result 2026 कब आएगा?

मीडिया रिपोर्ट्स और परीक्षा से जुड़े ताजा अपडेट के अनुसार, राजस्थान JET 2026 का परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। प्रोविजनल आंसर-की 1 जुलाई 2026 को और फाइनल आंसर-की 21 जुलाई को जारी होने के बाद अब रिजल्ट की तैयारी अंतिम चरण में है। 

JET Result 2026 कहां और कैसे चेक करें?

राजस्थान JET रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करें

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर "JET Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

  3. आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।

  4. Submit पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

  6. आगे के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल कर रख लें।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • आवेदन संख्या

  • प्राप्त अंक

  • रैंक

  • श्रेणी

  • योग्यता स्थिति

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

रिजल्ट घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। मेरिट और रैंक के आधार पर उम्मीदवारों को कृषि एवं संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। काउंसलिंग से जुड़ी विस्तृत समय-सारिणी रिजल्ट जारी होने के बाद प्रकाशित की जाएगी।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Jul 27, 2026, 10:22 IST

    Rajasthan JET Scorecard में क्या क्या उल्लिखित होगा?

    राजस्थान JET स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी की परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उल्लिखित होती है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, कैटेगरी, प्राप्त अंक, विषयवार अंक, मेरिट रैंक और क्वालीफाइंग स्टेटस जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होती हैं। 

  • Jul 27, 2026, 10:01 IST

    JET Result Live: राजस्थान जेट किन कोर्स के लिए होता है?

    राजस्थान JET के जरिए आप राजस्थान के कृषि विश्वविद्यालयों में इन ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं:

    • बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर
    • बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर
    • बीएससी (ऑनर्स) फॉरेस्ट्री
    • बीएफएससी (मत्स्य विज्ञान)
    • बीटेक (फूड टेक्नोलॉजी / डेयरी टेक्नोलॉजी)
    • बीएससी (ऑनर्स) कम्युनिटी साइंस
  • Jul 27, 2026, 09:58 IST

    Rajasthan JET Result: राजस्थान JET काउंसलिंग

    राजस्थान JET 2026 के नतीजे घोषित होने के बाद, काउंसलिंग की प्रक्रिया अगस्त 2026 में शुरू होने की संभावना है। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद, कॉलेज और कोर्स के लिए चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। 

  • Jul 27, 2026, 08:58 IST

    JET Result 2026 LIVE: राजस्थान जेईटी रिजल्ट लिंक कहां मिलेगा?

    राजस्थान JET 2026 का रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2026.com पर उपलब्ध होगा। अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

FAQs: 

Q1. राजस्थान JET Result 2026 कब जारी होगा?

Ans: राजस्थान JET Result 2026 के जुलाई के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है। हालांकि, आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है।

Q2. JET Result 2026 कहां चेक कर सकते हैं?

Ans: उम्मीदवार राजस्थान JET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Q3. JET Result 2026 चेक करने के लिए किन विवरणों की जरूरत होगी?

Ans: रिजल्ट देखने के लिए आवेदन संख्या (Application Number) और पासवर्ड या जन्मतिथि (Date of Birth) की आवश्यकता होगी।

Q4. JET 2026 स्कोरकार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

Ans: स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, रैंक, श्रेणी और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी होगी।

Q5. JET Result 2026 के बाद क्या होगा?

Ans: रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके माध्यम से उम्मीदवारों को उनकी रैंक और मेरिट के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।

Q6. क्या JET Result 2026 ऑफलाइन जारी होगा?

Ans: नहीं। राजस्थान JET Result 2026 केवल ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News