RRB Group D Admit Card 2026: आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 एडमिट कार्ड जारी, हॉल टिकट पीडीएफ करें डाउनलोड
RRB Group D Admit Card 2026: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। 3 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिया गया है।
RRB Group D Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 31 जुलाई को ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड 3 अगस्त की भर्ती परीक्षा के लिए जारी किया गया है। इसमें लगभग 58 लाख उम्मीदवार 3 से 25 अगस्त तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होंगे। एग्जामिनेशन सेंटर में हॉल टिकट ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करना होगा।
RRB Group D Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी विज्ञापन संख्या 09/2025 के तहत एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी किया है। परीक्षा 16 दिनों तक ( 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त 2026 ) तीन शिफ्टों में होगी।
लेवल 1 का फॉर्म भरने वाले उम्मदीवार अपना एडमिट कार्ड से संबंधित अन्य हाइलाइट्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 |
| बोर्ड | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| पदों की संख्या | 22195 |
| एडमिट कार्ड | 31 जुलाई, 2026 (जारी) |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि |
| चयन प्रक्रिया | सीबीटी, पीईटी, डीवी, मेडिकल टेस्ट |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
RRB Group D Admit Card 2026 Download link: लिंक एक्टिव
आरआरबी ग्रुप डी के तहत लेवल 1 पदों (पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशंस, असिस्टेंट ऑपरेशंस और असिस्टेंट टीएल एवं एसी) पदों के लिए आयोजित की जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने 31 जनवरी से 9 मार्च तक आवेदन प्रक्रिया पूरी की थी, वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा को आसान बनाने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध कराया गया है।
यहां क्लिक करें - आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
RRB Group D Admit Card 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से डाउनलोड करें।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, RRB Group D Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4 लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।
स्टेप 5 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6 पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.