UP Police Constable Cut Off 2026 OUT: GEN, OBC, SC और ST के लिए यूपी पुलिस कास्टेबल कट ऑफ जारी, ये रहा PDF लिंक

Last Updated: Jul 31, 2026, 16:22 IST

UP Police Constable Cut Off 2026 OUT: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती 2025 लिखित परीक्षा का यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट घोषित कर दिया है, बोर्ड ने परिणाम के साथ कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स भी uppbpb.gov.in पर जारी किए है। उम्मीदवार इस लेख से यूपी पुलिस कट ऑफ, रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

UP Police Constable Cut Off 2026 OUT
UP Police Constable Cut Off 2026 OUT

UP Police Constable Cut Off 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज 31 जुलाई 2026 को uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया है। बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब General, OBC, SC, ST और अन्य आरक्षित वर्गों की कट ऑफ मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PDF के माध्यम से देख सकते हैं। कट ऑफ के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है और निर्धारित कट ऑफ से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानि डीवी के लिए बुलाया जाएगा।

UP Police Constable Cut Off 2026 Category Wise

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने डीवी/पीएसटी के लिए सभी प्रमुख श्रेणियों की कट ऑफ जारी कर दी है। अनारक्षित (GEN) वर्ग की कट ऑफ 258.03661, EWS की 247.93434, OBC की 251.63020, SC की 239.34407 और ST की 220.10639 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही महिला अभ्यर्थियों के लिए भी अलग कट-ऑफ अंक जारी किए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध यूपी पुलिस कांस्टेबल कट-ऑफ 2026 PDF डाउनलोड कर अपनी कैटेगरी वाइज के अनुसार न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक देख सकते हैं। कट ऑफ भर्ती में उपलब्ध रिक्तियों, परीक्षा के कठिनाई स्तर, अभ्यर्थियों की संख्या और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के आधार पर तय की गई है।

श्रेणी

कट ऑफ

सामान्य (UR)

258.03661

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

247.9334

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

251.63020

अनुसूचित जाति (SC)

239.3407

अनुसूचित जनजाति (ST)

220.10639

महिला वर्ग (GEN)

255.84346

महिला वर्ग (OBC)

247.93526

महिला वर्ग (SC)

236.31995

महिला वर्ग (ST)

211.47988

यहां क्लिक करें:- UP Police Constable Cut Off 2026 PDF

up police cut off

ऐसे डाउनलोड करें UP Police Constable Cut Off 2026 PDF

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  • UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होम पेज पर UP Police Constable Result/Cut Off 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • कट-ऑफ PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  • अपनी कैटेगरी की कट ऑफ देखें।

  • भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

कट ऑफ से अधिक अंक वालों को DV/PST के लिए बुलाया जाएगा

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के अंक अपनी श्रेणी की कट ऑफ के बराबर या उससे अधिक हैं, उन्हें दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। समान कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया गया है।

DV/PST और PET कब होंगे?

शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के लिए DV/PST की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से प्रस्तावित है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि, समय और स्थान की विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

रिजल्ट में ये 4 स्टेटस दिखाई देंगे

रिजल्ट देखने पर उम्मीदवारों को चार प्रकार के स्टेटस दिखाई देंगे। "Congratulations! You are shortlisted for DV/PST" का मतलब है कि उम्मीदवार अगले चरण के लिए चयनित है। "Sorry! You are not shortlisted for DV/PST" का अर्थ है कि न्यूनतम योग्यता होने के बावजूद कट-ऑफ से कम अंक होने के कारण चयन नहीं हुआ। "Sorry! You have not qualified in the written test" का मतलब लिखित परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं करना है, जबकि "You were absent from the written test" का अर्थ है कि अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 31, 2026, 15:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News