UPMSP Class 10th 12th Compartment Result 2026: जाने कब घोषित होगा रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट
UP Board Compartment Exam 2026: यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम का रिजल्ट 2026 जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार आंसर-की को तैयार कर लिया गया है। साथ ही, छात्र रिजल्ट 2026 को डाउनलोड करने के लिए यहां से स्टेप्स जानें।
UP Board Compartment Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही 10वीं यानी हाईस्कूल और 12वीं यानी इंटरमीडिएट के कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहे है। एग्जाम में शामिल हुए लाखों 10वीं और 12वीं के छात्र ऑफिशियल पोर्टल upmsp.edu.in पर जाकर अपने-अपने रिजल्ट को जारी होने के बाद चेक कर सकेंगे।
बोर्ड सूत्रों के अनुसार, आंसर-की का मूल्यांकन कार्य और डेटा प्रोसेसिंग का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। बोर्ड किसी भी समय दोनों कक्षाओं के रिजल्ट जारी होने की डेट और टाइम की ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से जारी कर सकता है।
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 की मुख्य हाइलाइट्स
UP Board Compartment Result 2026 से जुड़ी जानकारी के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। इस टेबल में एक्सपेक्टेड डेट्स के साथ एक्सपेक्टेड टाइम की भी जानकारी दी गई है।
| इवेंट | डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज |
| एग्जाम का नाम | हाईस्कूल (Class 10) एवं इंटरमीडिएट (Class 12) कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 |
| रिजल्ट स्टेटस | जल्द जारी (Expected Soon) |
| एक्सपेक्टेड टाइम | दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे के बीच (घोषणा के समय) |
| ऑफिशियल पोर्टल्स | |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | रोल नंबर, स्कूल कोड और सिक्योरिटी कैप्चा |
UP Board Compartment Result 2026 कैसे चेक करें?
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके दोनों कक्षाओं के स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर एक्टिव होने वाले ‘High School (10th) Compartment Result 2026’ या ‘Intermediate (12th) Compartment Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर, छात्र अपना सात नंबर का Roll Number, School Code और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को फिल करें।
4. सभी डिटेल्स फिल करने के बाद ‘Submit’ या ‘View Result’ के बटन पर क्लिक करें।
5. फिर, फॉर्म को सबमिट करके अपनी-अपमी मार्कशीट को डाउनलोड कर लें।
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 में मार्कशीट पर दी गई जानकारी करें चेक
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 के स्कोरकार्ड में छात्र इन निम्नलिखित डिटेल्स को जरूर चेक करें। छात्र यहां नीचे दी गई लिस्ट से जानें किन चीजों को चेक करें।
1. छात्र का नाम
2. रोल नंबर
3. पिता का नाम
4. मां का नाम
5. जन्म तिथि
6. जिला/विद्यालय कोड
7. व्यावहारिक और सैद्धांतिक एग्जाम में सब्जेक्ट वाइज प्राप्त मार्क्स
8. ग्रेड
छात्र UPMSP Class 10th 12th Compartment Result 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए वेबसाइट पर चेक करें।
यहां भी पढ़े: दिल्ली यूनिवर्सिटी PG स्पॉट राउंड 1 का मिनिमम अलॉटमेंट स्कोर जारी: admission.uod.ac.in से करें Download
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.