UPSSSC AGTA Group C Exam City Slip OUT: यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-C सिटी स्लिप जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Jul 31, 2026, 16:51 IST

UPSSSC AGTA Group C Exam City Slip OUT: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज़ सिलेक्शन कमीशन ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर UPSSSC AGTA सिटी इंटिमेशन स्लिप 22026 जारी कर दी है। कैंडिडेट जो प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले है, वे अब अपना सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-C सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है। 

UPSSSC AGTA Group C Exam City Slip डाउनलोड करें।
UPSSSC AGTA Group C Exam City Slip डाउनलोड करें।

UPSSSC AGTA Group C Exam City Slip 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज 31 जुलाई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी (Agriculture Technical Assistant Group C) मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025/07) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा जनपद की जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने यह सुविधा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की अग्रिम जानकारी देने के लिए उपलब्ध कराई है। आयोग इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 2759 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा।

UPSSSC AGTA

UPSSSC AGTA Group C Exam City Slip 2026 Link

आयोग ने विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2026 के तहत आयोजित होने वाली प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025)/07 के लिए परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना स्लिप लिंक upsssc.gov.in पर एक्टिव कर दिया है। अभ्यर्थी जो 9 अगस्त 2026 को होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस लेख में नीचे उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपनी Exam City Slip डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Agriculture Technical Assistant Group-C Exam City Slip 2026 Link

यहां क्लिक करें

कैसे डाउनलोड करें UPSSSC AGTA Group C Exam City Slip?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी यूपी AGTA ग्रुप सी एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

  • UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होम पेज पर News & Alerts सेक्शन में विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2026, प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/07 के अंतर्गत परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें , पर क्लिक करें।

  • अब एक नया लॉगिन पेज ओपन होगा। यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, लिंग और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।

  • अब आपकी स्क्रीन पर Exam City Slip दिखाई देगी।

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

UPSSSC AGTA Exam Date 2026: परीक्षा शिफ्ट और समय

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि तकनीकी सहायक (AGTA) मुख्य परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा 9 अगस्त 2026 को एकल शिफ्ट में आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके परीक्षा जनपद की अंतिम सूचना और प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

फिलहाल आयोग ने केवल Exam City Slip जारी की है, जिससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा जनपद की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड से संबंधित सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल साइट जरूर देखते रहें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 31, 2026, 16:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News