UP Police Constable Final Answer Key 2026 जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: Jul 31, 2026, 17:17 IST

UP Police Constable Final Answer Key 2026 OUT: उम्मीदवार जिसने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार जो 8 जून से 10 जून तक आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Constable Final Answer Key 2026 OUT
UP Police Constable Final Answer Key 2026 OUT

UP Police Constable Final Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज 31 जुलाई 2026 को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने अंतिम अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराई थी, उनके सुझावों की समीक्षा के बाद यह अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है।

UP Police Constable Final Answer Key 2026 Download Link

यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल आंसर की के आधार पर ही परीक्षा का परिणाम तैयार किया गया है। हमने अभ्यर्थियों की आसानी के लिए फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया है।

यहां क्लिक करें:-UP Police Constable Final Answer Key 2026 PDF

यहां देखें:-UP Police Constable Cut Off 2026

ऐसे डाउनलोड करें UP Police Constable Final Answer Key 2026

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मददसे यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2026 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होम पेज पर TOP NOTICES / शीर्ष सूचनाएं सेक्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अन्तर्गत दिनांक 08, 09, 10 जून, 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा की अन्तिम उत्तर कुंजी देखने हेतु लिंक  पर क्लिक करें।

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर फाइनल आंसर की दिखाई देगी।

  • PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, 76,184 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए चुना गया है। यह संख्या भर्ती में निकाली गई कुल रिक्तियों से करीब 2.33 गुना अधिक है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 31, 2026, 16:15 IST

Get here latest School, CBSE and Govt Jobs notification and articles in English and Hindi for Sarkari Naukari, Sarkari Result and Exam Preparation. Empower your learning journey with Jagran Josh App - Your trusted guide for exams, career, and knowledge! Download Now

Trending

Latest Education News