दिल्ली यूनिवर्सिटी PG स्पॉट राउंड 1 का मिनिमम अलॉटमेंट स्कोर जारी: admission.uod.ac.in से करें Download

Last Updated: Jul 31, 2026, 14:43 IST

DU PG Spot Round 1 Result 2026 Out:  दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने 2026-27 सेशन के दो साल पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) सिलेब्स में एडमिशन के लिए पहले स्पॉट एडमिशन राउंड (Spot Round I) के Minimum Allocation Scores आज 31 जुलाई 2026 को ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जारी कर दिया हैं। यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी PG स्पॉट राउंड 1 का मिनिमम अलॉटमेंट स्कोर जारी: admission.uod.ac.in से करें Download
दिल्ली यूनिवर्सिटी PG स्पॉट राउंड 1 का मिनिमम अलॉटमेंट स्कोर जारी: admission.uod.ac.in से करें Download

DU PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के दो साल पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) सिलेब्स में एडमिशन के लिए पहले स्पॉट एडमिशन राउंड (Spot Round I) के Minimum Allocation Scores आज 31 जुलाई 2026 को ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जारी कर दिया हैं।

डीयू एडमिशन शाखा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस स्पॉट राउंड में भाग लेने के लिए कुल 10,577 छात्रों ने अपनी सहमति दी थी, जिनमें से कुल 1,358 छात्रों को सीटें अलॉट की गई हैं। साथ ही, जिन छात्रों को सीटें अलॉट की गई हैं, वे अपने CSAS PG के डैशबोर्ड में लॉगिन करके अलॉटमेंट स्टेटस को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

DU PG Spot Round 1 2026 से जुड़ी हाइलाइट्स 

छात्र DU PG Spot Round 1 2026 में चुने गए छात्रों के लिए सीट स्वीकार करने से लेकर फीस जमा करने की सभी डिटेल्स को जानने के लिए नीचे दी गई इस टेबल को देखें। 

इवेंट 

डेट और टाइम 

आयोजक विश्वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय 

ऑफिशियल वेबसाइट

admission.uod.ac.in

सहमति फिल कराने वाले कुल छात्र

10,577

स्पॉट राउंड 1 में कुल अलॉटेड सीटें

1,358

सीट एक्सेप्ट करने की लास्ट डेट 

31 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

कॉलेज/विभाग द्वारा डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन वेरिफिकेशन

31 जुलाई से 1 अगस्त 2026

ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 

2 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)

DU PG Admission 2026 Spot Round 1 Cutoff Released: यहां क्लिक करें

DU PG Minimum Allocation Score PDF कैसे डाउनलोड करें?

DU PG Minimum Allocation Score की PDF में अपने कोर्स और कॉलेज के अनुसार न्यूनतम कटऑफ स्कोर चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर दिए गए ‘Two Year PG Admissions 2026-27’ सेक्शन पर क्लिक करें। 

3. फिर, ‘Cutoffs for Spot’ या ‘PG Spot Round 1 Minimum Allocation Score’ के लिंक पर क्लिक करें।

4. स्क्रीन पर कोर्स-वाइज, कॉलेज-वाइज और कैटेगरी-वाइज कटऑफ मार्क्स की PDF सेलेक्ट करें। 

5. फिर, संबंधित प्रोग्राम और कैटेगरी का मिनिमम अलॉटमेंट स्कोर चेक करके PDF को डाउनलोड या सेव कर लें।

Important Rules for Students, छात्र आगे के प्रोसेस के लिए क्या करें? 

स्पॉट राउंड में अलॉटेड सीट को सुरक्षित करने के लिए छात्रों को इन नियमों का पालन करना होगा:

1. 31 जुलाई शाम 5 बजे तक सीट एक्सेप्ट करना जरूरी: जिन छात्रों को स्पॉट राउंड 1 में सीट अलॉट हो गई है, उन्हें आज यानी 31 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे से पहले अपनी अलॉटेड सीट ऑनलाइन Accept करनी होगी। साथ ही, छात्र टाइम पर सीट Accept नहीं करते हैं, तो उनका अलॉटमेंट रद्द हो जाएगा।

2. अपग्रेड का ऑप्शन नहीं: इस साल नियम के अनुसार, स्पॉट राउंड में मिलने वाली सीट फाइनल मानी जाएगी। साथ ही, इसमें आगे किसी भी प्रकार के 'Upgrade' या 'Withdrawal' के ऑप्शन उपलब्ध नहीं होंगे। 

3. ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: सीट एक्सेप्ट करने के बाद संबंधित विभाग/कॉलेज 31 जुलाई से 1 अगस्त के बीच छात्र के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन वेरिफिकेशन करेंगे।

4. फीस जमा करें (Last Date August 2): छात्रों के डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन प्रोसेस के पूरा होने और कॉलेज द्वारा अप्रूवल मिलने के बाद छात्रों को 2 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन एडमिशन फीस को जमा करना होगा। 

DU PG Spot Round 1 2026: ट्वीटर पर ऑफिशियल नोट्स 

दिल्ली विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) में एडमिशन 2026 के पहले राउंस से जुड़ा एक ऑफिशियल नोटिस यहां देखें। 

DU PG Spot Round 1 2026 से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। 

यहां भी पढ़े: NEET PG 2026: सिलेक्टिव एडिट विंडो आज से शुरू, 10 अगस्त तक nbe.edu.in पर फोटो और सिग्नेचर में ऐसे करें सुधार

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 31, 2026, 14:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News