Current Affairs Quiz 14 May 2026: वी. डी. सतीशन को किस राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है?
Current Affairs Quiz 14 May 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में केरल के नए मुख्यमंत्री, ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक, IMD वेदर फोरकास्ट प्रोडक्ट आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं।
Current Affairs Quiz 14 May 2026: जागरण जोश लाया है आज के शानदार करेंट अफेयर्स क्विज़, जिससे आप न केवल अपनी जानकारी बढ़ा सकते हैं, बल्कि तैयारी को भी नया आयाम दे सकते हैं. आइए जानते हैं 14 मई 2026 के चुनिंदा सवाल और उनके सही जवाब।
1. ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता कौन सा देश कर रहा है?
A. भारत
B. ब्राजील
C. ईरान
D. रूस
उत्तर: A. भारत
पीएम मोदी ने गुरुवार को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने आए कई देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। इनमें सर्गेई लावरोव, अब्बास अराघची, रोनाल्ड लामोला और माउरो विएरा शामिल रहे। ये बैठकें भारत की 2026 ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुईं।
2. वी. डी. सतीशन को किस राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है?
A. तमिलनाडु
B. कर्नाटक
C. केरल
D. आंध्र प्रदेश
उत्तर: C. केरल
वी. डी. सतीशन (V. D. Satheesan) को 14 मई 2026 को Kerala का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया। वह कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे। सतीशन लंबे समय से परावुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और 2021 से 2026 तक केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य कर चुके हैं।
3. हाल ही में ‘मिजोरम अदरक मिशन’ की शुरुआत किस केन्द्रीय मंत्री द्वारा किया गया?
A. राजनाथ सिंह
B. अमित शाह
C. एस जय शंकर
D. ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
उत्तर: D. ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री (एमडीओएनईआर) ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मिजोरम के सीएम लालदुहोमा के साथ मिलकर हाल ही में ‘मिजोरम अदरक मिशन’ (Mizoram Ginger Mission) का शुभारंभ किया। यह ₹189.79 करोड़ की लागत वाली एक समन्वित पहल है, जिसका उद्देश्य मिजोरम राज्य में अदरक की खेती और मूल्य श्रृंखला का विकास करना है।
4. देशभर में निवेशक जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने के लिए आईईपीएफए ने किसके साथ समझौता किया?
A. नीति आयोग
B. प्रसार भारती
C. शिक्षा मंत्रालय
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: B. प्रसार भारती
निवेशक शिक्षा और संरक्षण कोष प्राधिकरण (आईईपीएफए) ने प्रसार भारती के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल का उद्देश्य दूरदर्शन के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनलों पर सूचनात्मक स्क्रॉल संदेशों के प्रसारण के जरिए देशभर में निवेशक जागरूकता अभियान को मजबूत बनाना है।
5. आईएमडी द्वारा लॉन्च किए गए नए वेदर फोरकास्ट प्रोडक्ट मुख्य रूप से किन क्षेत्रों के लिए तैयार किए गए हैं?
A. तटीय पर्यटन क्षेत्र
B. वर्षा-निर्भर कृषि क्षेत्र
C. औद्योगिक क्षेत्र
D. पर्वतीय रक्षा क्षेत्र
उत्तर: B. वर्षा-निर्भर कृषि क्षेत्र
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हाल ही में मानसून आधारित वर्षा-निर्भर कृषि क्षेत्रों के लिए AI आधारित दो उन्नत मौसम पूर्वानुमान उत्पाद लॉन्च किए। यह पहली बार है जब आईएमडी ने अपनी मौसम पूर्वानुमान सेवाओं में बड़े स्तर पर एआई तकनीक को शामिल किया है, जिसकी शुरुआत इसी मानसून सीजन से होगी।
8th Pay Commission: 5-यूनिट फैमिली मॉडल लागू होने पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी, यहां देखें डिटेल्स
Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.