Rajasthan Agriculture Supervisor Answer Key 2026 जारी, 17 मई तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

Last Updated: May 14, 2026, 15:58 IST

Rajasthan Agriculture Supervisor Answer Key 2026 OUT: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक उत्तर कुंजी 2026 आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवार अब अपनी आंसर की डाउनलोड कर संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं। अगर आपको उत्तर कुंजी में दिए गए प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति है तो 17 मई तक ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Rajasthan Agriculture Supervisor Answer Key 2026 जारी, 17 मई तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
Rajasthan Agriculture Supervisor Answer Key 2026 जारी, 17 मई तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

Rajasthan Agriculture Supervisor Answer Key 2026 OUT: RSSB ने अपनी ऑफिशियल साइट rssb.rajasthan.gov.in पर कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सभी प्रश्नों के सही उत्तरों को चेक कर सकते हैं। उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में सेट वाइज RSSB पोर्टल पर उपलब्ध है। अगर किसी भी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों पर आपत्ति है तो वह 17 मई तक ऑनलाइन माध्यम के जरिए इसकी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। 

RSSB Agriculture Supervisor Answer Key 2026 PDF 

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी RSSB की ऑफिशियल पोर्टल पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों की आसानी के लिए हमने सेट-वार उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में भी अपडेट कर दिया है। 

Agriculture Supervisor Answer Key 2026

यहां क्लिक करें

Agriculture Supervisor Answer Key 2026 Notice

यहां क्लिक करें

Agriculture Supervisor Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार जिसने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा दी है, वे नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप RSSB की वेबसाइट पर जाएं। 

  • फिर होम पेज पर Answer सेक्शन में Agriculture Supervisor 2026 Primary Answer Key पर क्लिक करें।

  • उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में सेट वाइज ओपन हो जाएगी।

  • इसे डाउनलोड करें और उत्तरों को चेक करें।

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर में गलती दिखाई देती है, तो वह 100 रुपये प्रति प्रश्न ऑब्जेक्शन शुल्क देकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर आंसर की 2026 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

RSSB Agriculture Supervisor Answer Key 2026- हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी टेबल में RSSB कृषि पर्यवेक्षक उत्तर कुंजी 2026 के बारे में हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

संगठन का नाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

परीक्षा का नाम

एग्रीकल्चर सुपरवाइजर परीक्षा 2026

परीक्षा का माध्यम

ऑफलाइन

आंसर की जारी होने की तिथि

13 मई 2026 

आपत्ति दर्ज करने की तिथि

15 मई से 17 मई 2026

परीक्षा तिथि

18 अप्रैल 2026

आधिकारिक वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 14, 2026, 15:58 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News