BSTC Admit Card 2026 Direct Link: इस लिंक से डाउनलोड करें राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड

Last Updated: May 14, 2026, 14:03 IST

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2026 OUT: बीएसटीसी एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जिसने राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा (Vardhman Mahaveer Open University) की आधिकारिक वेबसाइट से बीएसटीसी प्री डीएलएड  एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा दो पारियों में 20 मई बुधवार को आयोजित की जाएगी। राजस्थान BSTC Pre DElEd एडमिट कार्ड 2026 लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है। 

BSTC Admit Card 2026 OUT: राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड का Direct Link
BSTC Admit Card 2026 OUT: राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड का Direct Link

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2026 OUT: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा (Vardhman Mahaveer Open University) द्वारा आज 14 मई दिन बुधवार को अपने आधिकारिक पोर्टल predeledraj2026.com पर बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 20 मई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारो के पास अपना एडमिट कार्ड होना चाहिए साथ ही एक फोटो आईडी भी होनी जरूरी है।

ये भी पढ़ें:- HBSE 10th Result 2026 Live

BSTC Admit Card 2026 Link -Active

राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड 2026 का लिंक आज 14 मई 2026 को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा की आधिकारिक वेबसाइट-predeledraj2026.com पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया गया है।

राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड लिंक

यहां क्लिक करें

predeledraj2026 com admit card download

राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस बार परीक्षा के लिए प्रदेशभर से 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जबकि डीएलएड कॉलेजों में करीब 25,970 सीटें उपलब्ध हैं। ऐसे में सीमित सीटों के लिए अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। प्राथमिक शिक्षा में शिक्षक बनने के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स जरूरी माना जाता है। इसी कोर्स में प्रवेश प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा के माध्यम से दिया जाता है। वहीं, थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती लेवल-1 में शामिल होने के लिए डीएलएड कोर्स अनिवार्य होता है।

pre deled 2026 official website क्या है?

राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) 2026 की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com है। इसी पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, रिजल्ट, काउंसलिंग और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

pre deled admit card 2026: बीएसटीसी परीक्षा पैटर्न

बीएसटीसी परीक्षा 2026 में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी और अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 180 मिनट (3 घंटे) का समय दिया जाएगा।। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं। 

विवरणजानकारी
प्रश्नों की संख्या 200 प्रश्न
कुल अंक 600 अंक
परीक्षा अवधि 180 मिनट
नेगेटिव मार्किंग गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
सही उत्तर पर अंक प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक

Rajasthan Pre DElEd BSTC Exam Date 2026: परीक्षा शिफ्ट और समय

राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 का आयोजन 20 मई 2026 को वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VOMU), कोटा द्वारा किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं।

BSTC Admit Card 2026: बीएसटीसी परीक्षा हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में बीएसटीसी एडमिट कार्ड से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

विश्वविद्यालय का नाम

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा

परीक्षा का नाम

प्री डीएलएड परीक्षा (BSTC) 2026

एडमिट कार्ड स्थिति

जारी

एडमिट कार्ड जारी तिथि

14 मई 2026

परीक्षा तिथि

20 मई 2026 (बुधवार)

आधिकारिक वेबसाइट

predeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Admit Card 2026 Kaise Nikale?

उम्मीदवार जिसने प्री डीएलएड परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे नीचे दिए इन आसान चरणों को देखकर अपना ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा। एडमिट के साथ परीक्षार्थी के पास अपना एक फोटो पहचान पत्र भी होना चाहिए। 

  • सबसे पहले अभ्यर्थी predeledraj2026.com पर जाएं।

  • फिर वेबसाइट के मेन पेज पर Pre D.L.Ed. (BSTC) Examination: 2026 — Click the "Download Admit Card" link provided under the respective section. लिखें हुए पर क्लिक करें ।

  • अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज खुल जाएगा। 

  • यहां अपना मोबाइल नंबर/लॉगिन आईडी और पासवर्ड सही-सही दर्ज करें।

  • अंत में, नीचे लिखे सबमिट बटन पर क्लिक करें, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • इसमें सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें और इसका एक प्रिंट निकाल लें। 

BSTC एडमिट कार्ड 2026 में क्या-क्या दिया होगा

उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें।अगर कोई गलती मिलती है तो उसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से तुरंत करें।

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर

  • परीक्षा की तिथि और समय

  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर

  • परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश

BSTC Admit Card 2026: हेल्पलाइन नंबर

Screenshot 2026-05-14 085441

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 14, 2026, 10:01 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News