HBSE Haryana Board 10th Toppers List 2026: HBSE 10वीं में भिवानी की दीपिका 499 मार्क्स के साथ बनी टॉपर, यहां देखें टॉपर लिस्ट
HBSE Class 10th Toppers List 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्च 2026 आज जारी कर दिया गया है। साथ ही, टॉपर्स लिस्ट भी हुई जारी। छात्र हरियाणा बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट 2026 यहां देख सकते हैं। इस साल भिवानी की दीपिका ने 500 में से 499 मार्क्स प्राप्क करके पहला स्थान हासिल किया।
HBSE Board 10th Topper List 2026: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने आज 14 मई 2026 को दोपहर 12:30 बजे 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। 10वीं के रिजल्ट के साथ बोर्ड ने 10वीं के टॉपर्स की पूरी लिस्ट भी जारी कर दी गई है, जिसमें राज्य भर में सर्वोच्च मार्क्स प्राप्त करने वाले छात्रों को शामिल किया गया है।
छात्र हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर HBSE टॉपर्स लिस्ट 2026 के साथ, टॉपर के नाम, मार्क्स, कुल पास प्रतिशत, लिंग-वार रिजल्ट और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स को भी देख सकते हैं।
इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं में टॉपर्स की लिस्ट में भिवानी की छात्रा दीपिका का नाम शामिल है। दीपिका ने कुल 500 में से 499 मार्क्स लाकर प्रथम स्थान हासिल किया है। इस साल भी 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट में बेटियों का दबदबा कायम रहा है। तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र सहित सोलह छात्र शीर्ष सूची में शामिल हैं।
HBSE Result 2025 Out: हरियाणा बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत
इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं में 89.60% छात्र पास हुए हैं, वहीं नीचे दिए गए पॉइंट्स से जाने सभी डिटेल्स।
- कुल पास प्रतिशत: इस साल कुल 89.60% छात्र पास हुए हैं।
- बेटियों ने मारी बाजी: लड़कों की तुलना में इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत 5.2% अधिक रहा है।
- सबसे बेहतर जिला: इस साल भी रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा।
- शहरी बनाम ग्रामीण: ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों का प्रदर्शन शहरी स्कूलों के मुकाबले थोड़ा बेहतर दर्ज किया गया है।
HBSE 10वीं के टॉपर्स लिस्ट 2026
इस साल 2026 में हरियाणा बोर्ड 10वीं के काफी छात्रों ने अपने राज्य, जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है, जिसकी लेटेस्ट लिस्ट आप सभी नीचे दी गई टेबल के माध्यम से देख सकते हैं। हरियाणा बोर्ड 10वीं 2026 के टॉपर्स की पूरी लिस्ट देखने के लिए छात्र यहां देखें।
| रैंक | नाम | स्कूल | जिला | मार्क्स |
| 1 | Deepika | Adarsh Senior High School, Miran | Bhiwani | 499 |
| 2 | Ronak | BSM Senior Secondary School, Bigova | Charkhi-Dadri | 498 |
| 2 | Khushi | NCVM High School, Puthi Saman | Hisar | 498 |
| 2 | Antu | Swami Vivekananda Higher Secondary School, Khedi Jalab | Hisar | 498 |
| 2 | Deepanshu | Balaji Senior Secondary School, Bhungarka | Mahendragarh | 498 |
| 3 | Kavyansh | Government Senior Secondary School, Shahpur Turk | Sonipat | 497 |
| 3 | Diksha Pant | Tagore Senior Secondary School, Rawat Kheda Road, Mangali | Hisar | 497 |
| 3 | Sakshi Chaudhary | Shri Balveer Singh Higher Secondary School, Madha | Hisar | 497 |
| 3 | Arzoo | Pink City High School, Bisla | Fatehabad | 497 |
| 3 | Manshi | Aryavarta Senior Secondary School, Deoband | Kaithal | 497 |
| 3 | Ashu | Holi Senior Secondary School, Siwani Mandi | Bhiwani | 497 |
| 3 | Manuraj | Modern Education House, Dehra | Panipat | 497 |
| 3 | Komal Mishra | Balveer Singh Higher Secondary School, Madha | Hisar | 497 |
| 3 | Geeta | Government Senior Secondary School, Sundana | Rohtak | 497 |
| 3 | Mehak | Arya High School, Mandholi Kalan | Bhiwani | 497 |
| 3 | Vansh Dev | Maharishi Dayanand Public School, Narwana | Jind | 497 |
Haryana 10th Board Result 2026: इस साल भिवानी जिला रहा आगे
इस साल 2026 हरियाणा बोर्ड 10वीं में सबसे आगे रहने वाला जिला भिवानी है। बाकी के जिलों की भी लिस्ट यहां देखें:
- पहला स्थान : भिवानी जिला रहा सबसे आगे।
- दूसरा स्थान: हिसार दूसरे स्थान पर।
- तीसरा स्थान: चरखी-दादरी ने तीसरा स्थान किया हासिल।
HBSE 10वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
छात्र रिजल्ट जारी होते ही अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर क्लिक करें।
- होमपेज पर "Result" सेक्शन में जाएं और "HBSE Secondary Exam Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि फिल करें।
- कैप्चा कोड भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
यहां भी पढ़े: Bihar Paramedical Admit Card 2026 (Out): DCECE (PE/PM/PMM) एडमिट कार्ड जारी, bceceboard.bihar.gov.in से पाएं डायरेक्ट लिंक
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.