HBSE 10th Result 2026: एचबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026 बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) द्वारा जल्द ही जारी होने वाला है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। उम्मीद है कि 10th के नतीजे कल यानि 14 मई को किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल साइट bseh.org.in पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन करके अपना स्कोर देख सकते हैं। BSEH, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10 की बोर्ड की परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थीं।
हाल ही में BSEH चेयरमैन Dr Pawan Kumar ने 12 मई को हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा की। रिजल्ट में कुल 84.67% छात्र ही पास हुए हैं। रेवाड़ी की दीपिका ने 499 अंक लाकर पूरे राज्य में टॉप किया। अब 10वीं के छात्र रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Haryana Board 10th Result 2026 कैसे चेक करें?
छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इन स्टेप्स को देखकर आसानी से अपना हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक और डाउनलोड करते हैं।
-
सबसे पहले अपने फोन में Google या Chrome में bseh.org.in ओपन करें।
-
वेबसाइट के होमपेज पर, "HBSE 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
-
अब आपके सामने एक लॉगिन विंडो ओपन होगी।
-
अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
-
फिर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
HBSE 10th Result 2026 के बारे में सभी Live और Latest Updates के लिए इस पेज को सेव करें और समय-समय रिफ्रेश करें-

Comments
All Comments (0)
Join the conversation