दुनिया के कुल 9 देशों में फैला हुआ है एशिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान, जानें नाम
एशिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान 23,30,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह इतना बड़ा है कि पूरे अरब प्रायद्वीप में फैला हुआ है।
एशिया में बहुत-से रेगिस्तान मौजूद हैं। इनमें यदि सबसे बड़े रेगिस्तान की बात करें, तो यह अरब रेगिस्तान है, जो कि पश्चिम एशिया के 9 देशों में फैला हुआ है। इसका अधिकांश हिस्सा सऊदी अरब में है, जहां इसकी 90 फीसदी तक मौजूदगी है।
इसके अलावा यह यमन, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, कतर, जॉर्डन, इराक और सीरिया तक है। इस प्रकार यह 23,30,000 वर्ग किलोमीटर के साथ पूरे अरब प्रायद्वीप में फैला हुआ है। अपने इस लेख में हम अरब रेगिस्तान के बारे में विस्तार से जानेंगे।
रेगिस्तान का सबसे प्रसिद्ध हिस्सा
अरब रेगिस्तान का सबसे प्रसिद्ध हिस्सा 'रब अल-खाली' है। इसे एम्प्टी क्वार्टर भी कहा जाता है। क्योंकि, यहां दूर-दूर तक देखने पर जीवन नहीं है। यहां सबसे अधिक रेत देखने को मिलती है। कुछ जगहों पर, तो रेत के टीले 250 मीटर तक ऊंच हो जाते हैं।
कैसे रहती है जलवायु
गर्मी के मौसम में अरब रेगिस्तान का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाता है। वहीं, रात के समय यहां काफी ठंडी हो जाती है। रेगिस्तान में कुछ इलाके बहुत कम वर्षा के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ इलाकों में वर्षों तक बारिश नहीं होती है।
रेगिस्तान में है तेल का खजाना
अरब रेगिस्तान की रेत के नीचे तेल के भंडार और अन्य खनिज मौजूद हैं। यहां प्राकृतिक गैस से लेकर कच्चा तेल पाया जाता है, जिसे निकालकर रिफाइन किया जाता है।
रेगिस्तान में पाए जाने वाले जीव-जंतु
अरब रेगिस्तान में बहुत गर्मी पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद यहां विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु पाए जाते हैं। इनमें राष्ट्रीय पशु यानि कि अरेबियन ओरेक्स से लेकर ऊंट तक शामिल है। ऊंट यहां रेगिस्तान का प्रमुख परिवाहन का साधन है। वहीं, यहां खजूर भी पाया जाता है।
क्या है ऐतिहासिक महत्त्व
अरब रेगिस्तान को इस्लाम की जन्मस्थली माना जाता है। क्योंकि, मक्का और मदीना जैसे पवित्र शहर इस प्रायद्वीप का हिस्सा हैं। आपको बता दें कि प्राचीन काल में इत्र और मसालों का व्यापार भी इसी रेगिस्तान के रास्ते हुआ करता था।
दुनिया का 5वां सबसे बड़ा रेगिस्तान
आपको बता दें कि अरब रेगिस्तान एशिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान होने के साथ-साथ दुनिया का 5वां सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह अपने विशाल क्षेत्र के लिए विश्वविख्यात है।
A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com