दुनिया के 3 सबसे बड़े LPG उपभोक्ता देश, जानें भारत का स्थान

Last Updated: May 13, 2026, 13:25 IST

दुनिया के अलग-अलग देशों में LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) का इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि सबसे अधिक एलपीजी गैस का इस्तेमाल चीन में किया जाता है। इस लेख में हम एलपीजी गैस का सबसे अधिक उपभोग करने वाले देशों के बारे में जानेंगे।

सबसे अधिक एलपीजी उपभोग करने वाले देश
सबसे अधिक एलपीजी उपभोग करने वाले देश

LPG इन दिनों सभी घरों की जरूरत बन गई है। गांव से लेकर देहात तक, सभी जगहों पर खाना बनाने के लिए घरेलू गैस का उपयोग बढ़ा है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया के 3 सबसे बड़े LPG उपभोग करने वाले देश कौन-से हैं? आपको बता दें कि इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारत का पड़ोसी देश चीन आता है। यहां पेट्रोकेमिकल से लेकर अन्य उपयोग में LPG का उपभोग किया जाता है। इस लेख में हम टॉप तीन देशों की लिस्ट के साथ भारत का स्थान भी जानेंगे। 

सबसे अधिक LPG उपभोग करने वाला देश 

चीन, दुनिया में सबसे अधिक LPG उपभोग करने वाला देश है। यहां पूरी दुनिया में कुल LPG मांग का करीब 22 फीसदी हिस्सा उपभोग किया जाता है। इसकी कुल मात्रा का एक बड़ा हिस्सा पेट्रोकेमिकल, तो बाकी अन्य उपयोग में आता है। यही वजह है कि यहां पूरे वर्ष एलपीजी गैस की मांग बनी रहती है।

LPG का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश 

घरेलू गैस का दूसरा सबसे बड़ा उपभोग करने वाला देश दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका है। यह घरेलू गैस का बड़ी मात्रा में उपभोग भी करता है और इसका उत्पादन व निर्यात भी करता है। अमेरिका में एलपीजी गैस का इस्तेमाल औद्योगिक स्तर पर बड़े पैमाने पर किया जाता है।

भारत तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश 

आपको बता दें कि एलपीजी उपभोग मामले में भारत का स्थान तीसरा है। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि सिर्फ घरेलू रसोई गैस की बात करें, तो इसमें भारत टॉप देशों में शामिल है। देश में घरेलू गैस का उपयोग प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) से बढ़ा है, जिससे करोड़ों ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ गैस से जोड़ा गया है।

वहीं, भारत अपनी जरूरत का करीब 65 फीसदी हिस्सा आयात करता है। सऊदी अरब, कतर और यूएई जैसे देश भारत को गैस की सप्लाई करते हैं। हालांकि, होर्मूज स्ट्रेट जैसे हालिया संकट से भारत में गैस संकट देखा गया है। इस कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अगले एक वर्ष तक लोगों से पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील कर लोगों को सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करने का अनुरोध किया है। 

पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा रेल इंजन कारखाना कौन-सा है, जानें नाम और स्थान


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: May 13, 2026, 13:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News